सर्वोदय ज्ञान स्कूल में हुआ क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ
देवबंद में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट में दक्ष बनाने के उद्देश्य से सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में क्रिकेट एकेडमी का शुभारम्भ किया गया। ...और पढ़ें

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट में दक्ष बनाने के उद्देश्य से सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में क्रिकेट एकेडमी का शुभारम्भ किया गया।
गुरुवार को हाईवे स्थित स्कूल प्रांगण में बनाई गई क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन प्रधानाचार्य रुपेश कुमार सैनी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। क्रिकेट विश्व स्तर पर लोकप्रिय खेल है। क्रिकेटर मंयक और युसूफ भी समय-समय पर एकेडमी में आकर छात्रों को इसकी बारीकियां सिखाएंगे। इस अवसर पर देव कुमार, देव सैनी, अमन सैनी, दश व वंश के अलावा अनिता सैनी और सुनीता चौधरी समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
गन्ना पर्ची नहीं आने से किसानों में रोष
जड़ौदापांडा: चीनी मील नानौता के द्वारा क्षेत्र के गांव गन्ना पर्ची नहीं पहुंचने से किसान परेशान है। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से जल्द गन्ना पर्ची भिजवाने की मांग की है।
क्षेत्र के किसान सुधीर त्यागी, नवीन त्यागी, महेश, बृहमदत्त त्यागी, सतीश भगत, सुरेंद्र त्यागी, सुमित त्यागी, अंकुश त्यागी, देवेंद्र राणा, ग्राम प्रधान दिलबाग, कर्मवीर राणा, विनोद राणा, यसवीर, जितेन्द्र आदि का कहना है कि नवंबर व दिसंबर का महा गेहू बुवाई का होता है। दिसंबर का महा ही गेहूं के बुवाई के लिए बचा है। नानौता चीनी मील के द्वारा गन्ना पर्ची नहीं भेजी जा रही हैं ना ही गन्ना क्रय केंद्रों से मील द्वारा गन्ना उठाया जा रहा है। गन्ना पर्ची नहीं आने से किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। यदि गन्ना पर्ची जल्द नही भेजी गई तो किसान गेहूं की बुवाई से वंचित रह जायेगा। जिसके चलते किसान अत्यधिक परेशान है। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना विभाग से जल्द गन्ना पर्ची भिजवाने की मांग की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।