Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Panchayat Elections: 'यूपी में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी पंचायत चुनाव', अजय राय का बड़ा एलान

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 11:53 AM (IST)

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने सांसद इमरान मसूद को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि कांग्रेस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ों की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार से सवाल पूछे और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की ताकि सरकार देश के सामने स्थिति स्पष्ट करे।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी पंचायत चुनाव : अजय राय।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने सांसद इमरान मसूद के घर पहुंच कर ईद की मुबारकबाद दी। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि तेजी से कांग्रेस प्रदेश में मजबूत हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी लगातार पिछड़ों की आवाज उठा रहे हैं। सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर सवालों से भाग रही है। उन्होंने जल्द से जल्द संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। सरकार को स्थिति देश के सामने स्पष्ट करनी चाहिए।

    हमें सीजफायर की जानकारी दूसरे देश से मिलती है। उन्होंने केंद्र सरकार परनिशाना साधते हुए कहा की देश को कौन चला रहा है ट्रंप या मोदी। उन्होंने वृंदावन कॉरिडोर पर भी सरकार के ऊपर सवाल उठाए। साथी अयोध्या में प्रसाद घोटाले का भी जिक्र किया।