विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में विद्यार्थियों को टैबलेट बांटने आ रहे सीएम योगी, छह लाख वर्ग फुट में सज रहा विशाल पंडाल

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:48 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 दिसंबर को सहारनपुर में 50,000 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। 

रिमाउंड डिपो के मैदान में तैयार होता पंडाल। जागरण

रिमाउंड डिपो के मैदान में तैयार होता पंडाल। जागरण

HighLights

  1. सीएम योगी 1 दिसंबर को सहारनपुर आएंगे।

  2. 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे।

  3. छह लाख वर्ग फुट का विशाल पंडाल बना।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिसंबर को विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। कार्यक्रम में मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट बांटने का लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छह लाख वर्ग फुट के पांच जर्मन हैंगर पंडाल बनाए जा रहे हैं। पंडाल की क्षमता 65-70 हजार लोगों के बैठने की रहेगी।

देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो के मैदान में बनाया जा रहा विशाल पंडाल रोड से गुजर रहे लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना है। दरअसल यहां हो रही तैयारियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाने हैं।

कार्यक्रम के लिए छह लाख वर्ग फुट का विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। एक मुख्य पंडाल के दोनों ओर दो-दो पंडाल रहेंगे। 300 वर्ग फीट लंबे और 170 फीट चौड़े जर्मन हैंगर पंडाल होंगे। कार्यक्रम स्थल के एक ओर ही हेलीपैड बनाया बनाया जाएगा। पांचों पंडालों के चारों ओर बड़ा ओपन गलियारा बनाया भी बनाया जा रहा है।

मुख्य गेट से वीवीआईपी और वीआईपी का आगमन

मैदान के मुख्य गेट से वीवीआईपी और वीआईपी का आगमन होगा, जबकि विद्यार्थियों व आमजन के लिए अभी दो से तीन बड़े गेट खोलने की योजना है। पार्किंग के लिए जेल चुंगी के निकट के मैदान के अलावा माहीपुरा चौक पर महाराज सिंह का मैदान और ट्रांसपोर्ट नगर को देखा गया है। अगले दिनों में पार्किंग की व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया जाएगा।

डीआईजी अभिषेक सिंह, एस एसपी अभिनंदन, एसपी सिटी व्योम बिंदल और सीओ प्रथम सारिका चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार से की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। दूसरी ओर कार्यक्रम के दौरान कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की भी चर्चा है लेकिन अधिकारी अभी कुछ भी बताने से कन्नी काट रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बड़ौत-सराय रोड पर बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से बड़ौत-मेरठ हाईवे तक आवागमन होगा सुगम

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे छोटी 'पुंगनूर' गाय सहारनपुर पहुंची, दूध 1000 रुपये लीटर; कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।