Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP News: दूल्हे को गाड़ी में बैठा रही थीं बहनें, तभी चार लड़कों ने कर दी ऐसी हरकत... जमकर हुआ बवाल

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 05:24 PM (IST)

    सहारनपुर के बहेड़ा गांव में शनिवार देर रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद सुबह दूल्हे को गाड़ी में बैठाते समय दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। जिसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    दूल्हे को गाड़ी में बैठाते समय दो पक्षों में मारपीट, महिला सहित दो घायल। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जड़ौदा पांडा क्षेत्र के गांव बहेड़ा में शनिवार देर रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद सुबह दूल्हे को गाड़ी में बैठाते समय दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। जिसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी नानौता मैं भर्ती कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा निवासी सलीम के पौत्र आसिफ का शनिवार को मंढा था। सुबह रविवार को बरात जानी थी। मंढा पूजन के बाद रात्रि में डीजे पर गाना बजाने को लेकर गांव निवासी वकील, दिलशाद पक्ष की दूल्हे आसिफ की बहन फातिमा व आबिद की कहासुनी हो गई।

    पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया

    उस समय तो गांव में पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया, लेकिन अगली सुबह जब दूल्हे की बहनें दूल्हे को गाड़ी में बैठा रही थीं, तभी वकील, दिलशाद, मुनफेद, असलम ने अन्य साथियों के साथ आबिद व फातिमा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

    दूल्हे की बहन और जीजा घायल हो गए

    इस दौरान दूल्हे की बहन फातिमा व उसका पति आबिद घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी नानौता मैं भर्ती कराया। आबिद ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि दुल्हन के यहां बरात पहुंच चुकी है। इस मामले में बड़गांव थाना प्रभारी विनय शर्मा का कहना है दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया है।

    इसे भी पढ़ें- जयमाला होते ही शादी से फरार हो गया दूल्हा, दुल्हन स्टेज पर करती रही इंतजार, फिर अगली सुबह...