बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से बताया पेड़ों का महत्व
दून हिल्स एकेडमी में मेरा पारिवारिक वृक्ष विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने पोस्टर तैयार कर उसके माध्यम से पेड़ों का महत्व समझाया।

सहारनपुर, जेएनएन। दून हिल्स एकेडमी में मेरा पारिवारिक वृक्ष विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर वृक्षों के सुंदर चित्र उकेर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन और पेड़ों के महत्व को समझाया।
गुरुवार को प्रतियोगिता में कक्षा तीन व चार के छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने चार्ट पेपर व कार्ड बोर्ड पर पेड़ बनाकर उनमें अलग-अलग रंग भरकर प्रतिभा दिखाई। डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पेड़ पौधों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है। पेड़ पौधे जहां हमें जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं, वहीं इससे हमें बहुमूल्य औषधियां भी प्राप्त होती हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे रोपने चाहिए। उनका संरक्षण भी करना चाहिए। संस्था के चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। स्कूल में समय समय पर इस तरह के आयोजन होते हैं।
विश्व शांति की कामना
को किया सामूहिक यज्ञ
संवाद सूत्र,नकुड़ : आर्य समाज मंदिर में आयोजित सामूहिक यज्ञ में विश्व शांति की कामना करते हुए वेदों में बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर आचार्य रणवीर शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में विश्व अशांति से जूझ रहा है। भौतिकवाद इस तरह की सभी अशांति का कारण है। सभी को सत्य की खोज में जुटना चाहिए। कहा कि यज्ञ से सभी जीवों का कल्याण होता है। यज्ञ मानव को जीवन में अन्य अनिवार्य आवश्यकता की तरह अपनाना चाहिए।
भजनोपदेशक धर्मवीर सिंह आर्य ने वैदिक भजनों से कुरीतियों वह बुराइयों को दूर करने की नसीहत दी। सामूहिक यज्ञ में विश्व शांति व कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की गई। आर्य समाज के प्रधान एडवोकेट अभय सिंह सैनी, मंत्री भूपेंद्र आर्य, डाक्टर उमेश कुमार, रोहित शास्त्री, हरिदत्त आर्य, अरूण आर्य, डाक्टर मांगेराम, डाक्टर शिव कुमार, विवेक, मोहनलाल, कृष्ण दत्त त्यागी, तेलुराम आर्य तथा टीकाराम आर्य सहित कई अन्य मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।