Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सी-15, चौ. राजेशपाल बने जाट महासंघ के मंडल अध्यक्ष

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 24 Aug 2020 06:13 AM (IST)

    अखिल भारतीय जाट महासंघ की मासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने चौ. राजेश पाल को जाट महासंघ का मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। साथ ही समाज के वरिष्ठ नेता चौधरी सतपाल वर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    सी-15, चौ. राजेशपाल बने जाट महासंघ के मंडल अध्यक्ष

    सहारनपुर, जेएनएन। अखिल भारतीय जाट महासंघ की मासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने चौ. राजेश पाल को जाट महासंघ का मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। साथ ही समाज के वरिष्ठ नेता चौधरी सतपाल वर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हकीकत नगर स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय जाट महासभा की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नीरपाल ने सामाजिक मुददों को लेकर कार्यकर्ताओं संग चर्चा की। उन्होंने गांव सांवलपुर नवादा के चौ. राजेश पाल को सहारनपुर मंडल जाट महासंघ का मंडल अध्यक्ष, चौ. सुरेशपाल को जिला मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष चौ. अरविद मलिक व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. प्रवीण दहिया ने कहा कि समाज में मृत्यु भोज की प्रथा बंद होनी चाहिए तथा दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या करने वालों का सामाजिक बहिष्कार कर उनका हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाट महासंघ समाज के युवाओं के विकास के लिए नशाबंदी अभियान चलाएगा। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष चौ. राजेशपाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इससे पूर्व बैठक में वरिष्ठ किसान नेता चौ. सतपाल वर्मा के निधन पर जाट समाज के लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में चौ. जगपाल सिंह, चौ. सुदेश शुक्रताल, चौ. अरविद मलिक, चौ. केपी सिंह, चौ. नरेंद्र सिरोही, चौ. श्रवण बालियान, यतेंद्र पंवार, अगम तोमर, शौकेंद्र ाठी, बिट्टू तेवतिया, विजय कलालटी, चौ. अवनीश, मनोज मलिक, चौ. सुरेद्र पाल, योगेश वर्मा, चौ. ब्रहमपाल सिंह, सोहनपाल, दुर्गेश जाखड़ आदि रहे।