राष्ट्र हित और समाजसेवा को धर्म मानकर काम करती भाजपा : जावेद मलिक
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाज की सेवा को मूल धर्म मानकर निरंतर जनता के बीच है।

सहारनपुर, जेएनएन। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाज की सेवा को मूल धर्म मानकर निरंतर जनता के बीच है। कोरोना महामारी के आपदाकाल में जहां विपक्षी राजनैतिक दल केवल ट्विटर पर सक्रीय रहें। वहीं भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हर जरूरतमंद के साथ खड़े होकर काम करता नजर आया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुंवरवीर सिंह के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जावेद मलिक सहारनपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया। जावेद मलिक ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्र भक्तों का सम्मान करती है। भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुधीर पंवार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सैयद सफी हैदर फैज, नितिन, अंशुल, रोहित, हरवीर सिंह, देवेंद्र सिंह जुनेजा, जगदीश सिंह, सिकंदर वीर सिंह व सिख समाज के लोग मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया विद्यालय का शिलान्यास दिवस
गंगोह : रविवार को हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कालेज का शिलान्यास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में आहुतियां देने के बाद कोरोना विनाश की भी प्रार्थना की गई।
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार भी हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के शिलान्यास दिवस पर हवन पूजन का सूक्ष्म कार्यक्रम रखा गया। सन 1924 में निर्मित इस विद्यालय का यह 98 वा शिलान्यास दिवस कार्यक्रम था। हवन पूजन में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रबंध समिति पदाधिकारी एवं अध्यापकों ने मास्क लगाकर तथा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हवन पूजन में प्रतिभाग किया। हवन पूजन के मुख्य यजमान प्रबन्धक योगेश गर्ग, सदस्य मनी गोयल, संजय गर्ग रहे। पं. जगपाल सिंह ने हवन पूजन संपादित कराया। पूर्ण आहुति के बाद सभी ने कोरोना के विनाश व देश की उन्नति की कामना की। इसके बाद कालेज में ध्वजारोहण किया गया। महात्मा गांधी व संस्थापक लाला केदार नाथ की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। अंत में प्रधानाचार्य विजय कुमार ने सभी सभी को शिलान्यास दिवस की शुभकामनाएं दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।