Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहित बेनिवाल और राज्यमंत्री बृजेश का स्वागत

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 15 Apr 2022 10:35 PM (IST)

    सरसावा में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जाति धर्म बिरादरी में विश्वास नहीं करती। केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है।

    Hero Image
    मोहित बेनिवाल और राज्यमंत्री बृजेश का स्वागत

    सहारनपुर, जेएनएन। सरसावा में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जाति धर्म बिरादरी में विश्वास नहीं करती। केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है।

    गुरुवार देर शाम पश्चिम उप्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राज्यमंत्री तथा देवबंद विधायक बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, विधायक मुकेश चौधरी ,राजीव गुंबर, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी का नगर में भाजपा नेता डा. डीके चौधरी, नवीन जैन, नगराध्यक्ष सुशील कांबोज आदि के आवास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार नीति न्याय तथा सबकी सुरक्षा में विश्वास करती है। किसान रात को भी बेखौफ होकर अपने खेतों पर जाकर कार्य कर सकता है। छात्राएं निडर होकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इस अवसर पर सुशील कांबोज, जिला महामंत्री युवा मोर्चा सागर चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष अमरीश राणा, ओमप्रकाश कांबोज, नवीन जैन, डा. डीके चौधरी, सभासद अनुज कांबोज, अजीत चौधरी, राजीव राणा, धनपाल राणा, दुष्यंत राणा, जसपाल राणा, अरविद चौधरी आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नानौता क्षेत्र में नहीं है फायर स्टेशन

    नानौता : दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर स्थित नानौता कस्बा इस्लामिक शिक्षा का केंद्र देवबंद दारुल उलूम के संस्थापक हजरत मौलाना मोहम्मद कासिम नानोतवी की जन्मस्थली है। वहीं औद्योगिक ²ष्टि से भी कस्बा एक अलग पहचान रखता है। बावजूद इसके यहां फायर ब्रिगेड की कोई व्यवस्था नहीं है। आग लगने के हादसे के बाद जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड आने में देरी से भारी नुकसान क्षेत्रवासियों को होता है।

    बीती रात नगर के पूर्व चेयरमैन शाहजमा खान की 26 बीघा व किसान शकील हुसैन की 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तीन सप्ताह पूर्व 26 मार्च की रात्रि में सहकारी चीनी मिल के बेगास के ढेर में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। मिल अधिकारियों की माने तो सूचना के काफी देर बाद दमकल की तीन गाडि़यां यहां देरी से पहुंची, जिससे यहां नुकसान हुआ। बीती 23 दिसंबर 2021 को नगर के बिजलीघर रोड स्थित एक फर्नीचर वर्क शॉप में आग लगने से 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया। दो दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंची थीं।

    comedy show banner
    comedy show banner