विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरशद मदनी बोले- अमेरिका-इजराइल के चुनाव नतीजे धर्म और नफरत की राजनीति करने वालों के लिए सबक

By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 09 Nov 2026 06:34 PM (IST)

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अमेरिका-इजराइल के चुनावी नतीजे नफरत और विभाजन की राजनीति करने वाली ताकतों के लिए ...और पढ़ें

मौलाना अरशद मदनी।

मौलाना अरशद मदनी।

HighLights

  1. मौलाना अरशद मदनी ने कहा- इंसाफ, इंसानियत और सच्चाई की आवाज हमेशा जिंदा रहती है।

  2. इजराइल के चुनावी नतीजों में गाजा के हालात को लेकर जनता की नाराजगी का संदेश दिखा।

संवाद सहयोगी, देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अमेरिका-इजराइल के हालिया चुनावी नतीजे नफरत, धार्मिक कट्टरता और विभाजन की राजनीति करने वाली ताकतों के लिए बड़ा सबक है। यह इस बात का संकेत है कि ताकत के बल पर जुल्म को हमेशा कायम नहीं रखा जा सकता है।

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि इजराइल के चुनावी नतीजों में गाजा के हालात को लेकर जनता की नाराजगी का संदेश दिखा है। फिलिस्तीन के गाजा में बच्चों, महिलाओं और निहत्थे नागरिकों की मौत, बस्तियों की तबाही, भूख और बेघर होने के हालात ने दुनिया के इंसाफ पसंद लोगों को झकझोरा। इसी का परिणाम है कि वहां नफरती ताकतें हार गईं।

अमेरिका चुनाव पर मदनी ने कहा कि अमेरिका में भी सांप्रदायिक ताकतों को मुंह की खानी पड़ी है। जिस तरह डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अब्दुल रहमान अल-सैयद के खिलाफ नकारात्मक प्रचार किया गया। उन्हें कभी जिहादी, कभी शरीयत कानून लागू करने की मंशा रखने वाला तो कभी अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया, इसके बावजूद नफरत पर इंसानियत भारी पड़ी और अब्दुल रहमान चुनाव में जीते और उन्हें अमरिकी इतिहास के पहले मुस्लिम सीनेटर बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें- पासपोर्ट बनवाने की होड़, अब पर‍िवार के सभी सदस्‍य भी करने लगे आवेदन; तहसील स्तर पर PSK की उठी मांग

मौलाना मदनी ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में धर्म को सत्ता को हथियार बनाकर नफरत और विभाजन फैलाने वाली ताकतों को अमेरिका-इजराइल नतीजों से समझना चाहिए कि सरकारें आती-जाती हैं, लेकिन इंसाफ, इंसानियत और सच्चाई की आवाज हमेशा जिंदा रहती है।

यह भी पढ़ें- CO-20016 से बदलेगी गन्ना किसानों की किस्मत, कम लागत में मिलेगा ज्यादा उत्पादन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।