Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: हत्या के मामले में सेना के जवान ने दी थी गवाही, अब गोली मारकर हुआ उसका मर्डर; छुट्टी पर आया था घर

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 12:13 PM (IST)

    विक्रांत घर से खाना खाकर निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह जब किसान खेतों पर जाने के लिए निकले तो चकरोड पर उसका गोली लगा शव पड़ा मिला। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ एसएन वैभव पांडे व कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    Hero Image
    छुट्टी पर आए जवान की गोली मारकर हत्या

    संवाद सूत्र, जागरण, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मुंडी खेड़ी गांव में छुट्टी पर आए सेना के जवान विक्रांत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव चकरोड में पड़ा मिला। उसके सिर और सीने में गोली मारी गई। विक्रांत जम्मू में तैनात था। दो दिन पहले ही उसने चचेरे भाई की हत्या के मामले में कोर्ट में गवाही दी थी। थाना पुलिस के साथ ही एसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हत्या के मामले में था मुख्य गवाह

    क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी में गुरुवार सुबह खेतों के पास चकरोड पर एक युवक का गोली लगा शव पड़ा मिला। मृतक युवक की पहचान गांव के ही 25 वर्षीय विक्रांत पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। विक्रांत आर्मी में जवान था और जम्मू कश्मीर में तैनात था। करीब चार वर्ष पहले विक्रांत के चचेरे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विक्रांत मुख्य गवाह था। दो दिन पहले कोर्ट में गवाही थी। इसके चलते चार दिन पहले विक्रांत छुट्टी पर घर आया हुआ था।

    स्वजन ने बताया कि बुधवार देर शाम सात बजे विक्रांत घर से खाना खाकर निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह जब किसान खेतों पर जाने के लिए निकले तो चकरोड पर उसका गोली लगा शव पड़ा मिला। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ एसएन वैभव पांडे व कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

    अभी नहीं हुई थी शादी

    विक्रांत की दो बहनों की शादी हो चुकी है। अभी विक्रांत और उसके छोटे भाई हर्ष की शादी नहीं हुई थी। हर्ष गांव में है रहकर खेती का कार्य देखता है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    जिले के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि युवक का गोली लगा शव खेत में पड़ा मिला है। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।