Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ दिए गए बयान पर सहारनपुर में बवाल, नरसिंहानंद के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग- पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 10:02 PM (IST)

    भाकियू बेदी के राष्ट्रीय महासचिव व सुभाषपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कारी नौशाद ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। रविवार को शेखपुरा गांव में सैकड़ों लोग जुटे। जुलूस निकालकर प्रदर्शन शुरू किया तो रास्ते में ही पुलिस ने ज्ञापन लेकर उन्हें लौट जाने को कहा। कारी नौशाद के साथ ही काफी लोग लौट गए लेकिन कुछ देर बाद भीड़ शेखपुरा चौकी की ओर बढ़ने लगी।

    Hero Image
    13 आरोपित चिह्नित कर पकड़े हैं। मुकदमा दर्ज किया गया है।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। डासना देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के विरोध में लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान अराजक हुए युवकों और किशोरों ने चौकी पर पथराव कर दिया। वाहनों को भी निशाना बनाया। करीब दो घंटे तक सड़क पर अराजकता रही। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैंकड़ों लोग जुलूस में हुए शामिल

    भाकियू बेदी के राष्ट्रीय महासचिव व सुभाषपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कारी नौशाद ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। रविवार को शेखपुरा गांव में सैकड़ों लोग जुटे। जुलूस निकालकर प्रदर्शन शुरू किया तो रास्ते में ही पुलिस ने ज्ञापन लेकर उन्हें लौट जाने को कहा। कारी नौशाद के साथ ही काफी लोग लौट गए, लेकिन कुछ देर बाद भीड़ शेखपुरा चौकी की ओर बढ़ने लगी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उनपर पथराव कर दिया।

    पुलिस को पीछे हटना पड़ा। भीड़ ने डिवाइडर की दूसरी ओर से गुजर रहे वाहनों को निशाना बनाया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों चोटिल हो गए। हालांकि अधिकारी किसी पुलिसकर्मी के घायल होने से इन्कार करते रहे।

    पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    इस मामले में पुलिस ने कारी नौशाद समेत 20 नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस ने शेखपुरा गांव में पहुंचकर ज्ञापन ले लिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवक व किशोर जबरन शेखपुरा पुलिस चौकी की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने रोकना चाहा तो पथराव कर दिया। कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं है। 13 आरोपित चिह्नित कर पकड़े हैं। मुकदमा दर्ज किया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner