विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दारुल उलूम में तालीम के दौरान छात्रों के लिए एंड्रायड फोन पर पाबंदी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 27 Jul 2017 09:52 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jul 2017 11:07 PM (IST)

इस्लामी तालीमी इदारा दारुल उलूम देवबंद ने तलबा के लिए एंड्रायड फोन पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है।

दारुल उलूम में तालीम के दौरान छात्रों के लिए एंड्रायड फोन पर पाबंदी
दारुल उलूम में तालीम के दौरान छात्रों के लिए एंड्रायड फोन पर पाबंदी

सहारनपुर(जेएनएन)। प्रसिद्ध इस्लामी तालीमी इदारा दारुल उलूम देवबंद ने तलबा के लिए एंड्रायड फोन पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। प्रबंधन के मुताबिक, तालीम की बेहतरी के लिए यह कदम उठाया गया है। दारुल उलूम द्वारा जारी हिदायतनामे में यह भी चेतावनी दी गई है कि पकड़े जाने पर मोबाइल नष्ट करने के साथ ही छात्र के इखराज (निलंबन) की कार्रवाई होगी। दारुल उलूम में नए शिक्षण सत्र पर उलूम द्वारा तलबा के नाम जारी नियम पत्र में कहा कि तालीम के दौरान छात्रों के लिए एंड्रायड फोन पर मुकम्मल पाबंदी लगाई जाती है।

यह भी पढ़ें: काम बोलता है, सपा के अच्छे कार्यों को झुठला नहीं सकती भाजपाः अखिलेश

दारुल उलूम का मकसद बच्चों को तालीमयाफ्ता के साथ ही संस्कारी बनाना भी है। फिल्म, सिनेमा, क्रिकेट देखने और इंटरनेट पर गैर जरूरी साइट देखने वाले तलबा को शिक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। कैमरे वाले और फीचर वाले मोबाइल फोन रखना जुर्म होगा। अलबत्ता जरूरी बातचीत के लिए तलबा सादा फोन रख सकते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल भी शिक्षण समय के अलावा ही किया जा सकेगा। दारुल उलूम के शिक्षा प्रभारी मुफ्ती यूसुफ तावली ने बताया कि हर वर्ष तलबा के लिए हिदायतनामा जारी किया जाता है।  

यह भी पढ़ें: Nagpamchami: नागपंचमी पर शिव योग का दुर्लभ संयोग