Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तबस्सुम के प्रचार में आए थे अजीत सिंह, पूर्व प्रधान के घर खाना खाकर किया था विश्राम

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 07 May 2021 06:44 PM (IST)

    नानौता में कैराना लोकसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी तबस्सुम बेगम के प्रचार के दौरान चौधरी अजीत सिंह ने टिकरौल गांव के पूर्व प्रधान अशोक सहरावत के घर दोपहर का खाना खाया और आराम किया था।

    Hero Image
    तबस्सुम के प्रचार में आए थे अजीत सिंह, पूर्व प्रधान के घर खाना खाकर किया था विश्राम

    सहारनपुर, जेएनएन। कैराना लोकसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी तबस्सुम बेगम के प्रचार के दौरान चौधरी अजीत सिंह ने टिकरौल गांव के पूर्व प्रधान अशोक सहरावत के घर दोपहर का खाना खाया और आराम किया था।

    वर्ष 2017 में कैराना लोकसभा से निर्वाचित सांसद बाबू हुकुम सिंह की मौत के बाद हुए उपचुनाव में रालोद ने तबस्सुम बेगम को अपना प्रत्याशी बनाया था। उनके चुनाव प्रचार के लिए चौधरी अजीत सिंह ने नानौता ब्लाक के टिकरोल गांव में एक सभा को संबोधित किया था। इसी दौरान गांव के जूनियर हाई स्कूल में लगी स्वर्गीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर फूल भी चढ़ाए थे। जिसके बाद उन्होंने टिकरोल गांव निवासी पूर्व प्रधान अशोक सहरावत के निवास पर जाकर दोपहर का खाना खाया और आराम किया था। अशोक सहरावत ने बताया कि उनके चौधरी अजीत सिंह से नजदीकी संबंध थे। इसी के चलते उस दिन वह उनके आवास पर करीब 4 घंटे तक रुके थे। जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से चर्चा भी की थी। कहा कि चौधरी अजीत सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे। जब भी किसानों के मान सम्मान पर बात आई तभी वे किसानों के साथ खड़े हुए। उनके निधन से किसानों की बड़ी क्षति हुई है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -------------

    यामीन चेयरमैन से थे पारिवारिक संबंध

    अंबेहटा: नगर पंचायत के पूर्व चैयरमेन चौधरी हाजी यामीन से राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष स्वर्गीय चौ.अजीत सिंह के परिवार जैसे संबध रहे है। 2018 के कैराना लोकसभा के उप चुनाव मे चौधरी अजीत सिंह ने चौ.यामीन के साथ मिलकर चुनाव प्रसार किया था। उक्त उप चुनाव मे तबस्सुम हसन को रालोद का प्रत्याशी घोषित किया गया था। उनकी मेहनत व जनसंपर्क से तबस्सुम हसन को जीत मिली थी। चौधरी अजीत सिंह के निधन पर चौ. यामीन, जिन्दा हसन शाकिर, राजकुमार खुराना,चौ. फैय्याज, सऊद आलम, नईम मलिक ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि चौ. साहब सदैव किसानों के हितैषी रहे है।