विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Agniveer Recruitment: मेरठ और गौतमबुद्ध नगर के 790 युवा दौड़ में सफल, अग्निवीर भर्ती रैली में उत्साह से ले रहे भाग  

By Sanju Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 31 Aug 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

Agniveer Recruitment Saharanpur: सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली में गौतमबुद्ध नगर और मेरठ के 1080 युवाओं ने हिस्सा लिया। दौड़ परीक्षा में 790 अभ्यर्थी सफल रहे।

अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का शारीरिक मापदंड लेते सेना के जवान और दौड़ते अभ्यर्थी। सौ. सेना

अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का शारीरिक मापदंड लेते सेना के जवान और दौड़ते अभ्यर्थी। सौ. सेना

HighLights

  1. सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन।

  2. 1080 अभ्यर्थियों ने दौड़ में किया प्रतिभाग।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। अग्निवीर बनने के लिए रविवार को गौतमबुद्ध नगर और मेरठ के युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में दमखम दिखाया।

डा. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में गौतमबुद्ध नगर जनपद की दादरी, गौतमबुद्ध नगर और जेवर तहसीलों के साथ मेरठ तहसील के अभ्यर्थी शामिल हुए। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 1250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1080 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

डा. भीम राव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह से ही भर्ती स्थल पर युवाओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह दिखाई दिया। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 1250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1080 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। उपस्थित अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार दौड़ परीक्षा में शामिल कराया गया।

यह भी पढ़ें- Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर के युवाओं ने सहारनपुर में दिखाया दम, दौड़ में 810 हुए पास

प्रतिस्पर्धा के बीच 790 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता हासिल की। सफल अभ्यर्थियों ने भर्ती के अगले चरण में प्रवेश किया, जबकि दौड़ में निर्धारित मानक पूरा नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी प्रक्रिया से बाहर हो गए। अभ्यर्थियों ने करीब दो साल भर्ती की तैयारी में जुटे थे। दौड़ में सफलता हासिल करने के बाद चेहरे पर खुशी झलकती दिखाई दी। अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में उत्साह है। रोजाना एक हजार से 12 अभ्यर्थी भर्ती रैली में दमखम दिखा रहे है। 

यह भी पढ़ें- Agniveer recruitment: अग्निवीर भर्ती रैली में बुलंदशहर के युवाओं ने दिखाया दमखम, 880 ने पास की दौड़

यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर योजना: किराए के मकान पर सोलर पैनल लगवाने से पहले नया नियम जानना जरूरी; केवल बिजली बिल से नहीं मिलेगा लोन