Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अग्रवाल महिला संगम ने 1100 पौधे ग्रीन कोष में किए दान

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 30 Jul 2021 10:54 PM (IST)

    शहर को हरा-भरा कर प्रदूषण मुक्त करने के लिए शहर की दर्जनों महिलाएं आगे आईं। अग्रवाल महिला संगम समिति ने करीब 1100 पौधे नगर निगम के ग्रीन कोष में दान देते हुए शहर को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया।

    Hero Image
    अग्रवाल महिला संगम ने 1100 पौधे ग्रीन कोष में किए दान

    सहारनपुर, जेएनएन। शहर को हरा-भरा कर प्रदूषण मुक्त करने के लिए शहर की दर्जनों महिलाएं आगे आईं। अग्रवाल महिला संगम समिति ने करीब 1100 पौधे नगर निगम के ग्रीन कोष में दान देते हुए शहर को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पौधारोपण अभियान को आंदोलन बनाने के लिए नगर निगम में स्थापित किये गए ग्रीन कोष में पौधे दान देने के लिए आज शहर की महिलाओं ने पहल करते हुए समिति की अध्यक्ष ममता सिघल के नेतृत्व में करीब दो दर्जन महिलाएं गांधी पार्क स्थित निगम के उद्यान विभाग में पहुंची और सहजन, अमलतास, गोल्ड मोहर, अमरुद, इमली, कटहल, नींबू, जामुन व आंवला आदि विभिन्न प्रजातियों के करीब 1100 पौधे ग्रीन कोष के लिए नगरायुक्त को भेंट किए। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रुप से सांसे हो रही कम-पेड़ लगाएंगे हम, पेड़ पौधे मत करो नष्ट-सांस लेने में होगा कष्ट, पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ के स्लोगन भी दोहराए। ममता सिघल द्वारा 605 पौधे, मोहिनी मित्तल, वेदांगी बंसल, मधु अग्रवाल, प्रियंका गोयल व अरुणा गोयल द्वारा 50-50 पौधे, मिथलेश अग्रवाल, वर्तिका गोयल, आरती गोयल, सारिका सिघल, रेनू अग्रवाल, पूजा गोयल, वीना गुप्ता, गीता जिन्दल, बबीता गुप्ता व आभा मित्तल द्वारा 25-25 पौधे ग्रीन कोष में दान दिए गए। इसके अतिरिक्त फैमली आफ ब्लड डोनेशन ट्रस्ट की नीरु सिंह ने भी पचास पौधे दान दिए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा व साध्वी कविता भी मौजूद रही।

    जांच में एडीएम को मिली 31 लाख रुपये की स्टांप अपवंचना

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर : व्यावसायिक प्रयोग के लिए कृषि दर पर खरीदी गई जमीन का निरीक्षण करने अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व को लगभग 31 लाख रुपये से अधिक की स्टांप अपवंचना मिली है। इस मामले में सहायक आयुक्त स्टांप को वाद दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व विनोद कुमार को तहसील नकुड़ के कस्बा गंगोह खालसा हदूद में स्टांप अपवंचना की जानकारी मिली। उन्होंने पहले तहसीलदार नकुड़ से मामले की जांच कराई और बाद में जमीन की स्वयं जांच की थी। तहसील नकुड़ के गंगोह खालसा हदूद में यह जमीन ग्राम मंधार सब तहसील रदौर जिला यमुनानगर के मनीष कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी के नाम कृषि भूमि दर्शाकर बैनामा कराया गया था।