विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना के 25 नए मरीज, 46 को दी छुट्टी

By JagranEdited By:
Published: Tue, 13 Oct 2020 10:21 PM (IST)

जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में जिला प्रशासन काफी हद तक कामयाब हो रहा है। मंगलवार को 46 ...और पढ़ें

कोरोना के 25 नए मरीज, 46 को दी छुट्टी
कोरोना के 25 नए मरीज, 46 को दी छुट्टी

सहारनपुर, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में जिला प्रशासन काफी हद तक कामयाब हो रहा है। मंगलवार को 46 मरीजों के ठीक होने पर उनकी छुट्टी कर दी गई, जबकि 25 नए संक्रमित की पुष्टि हुई। 7577 मरीजों में से अब तक 6370 के स्वस्थ व 109 की मौत के बाद एक्टिव केस 1098 हो गए हैं। बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेट किया है, जबकि लक्षण वालों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के नए 25 मरीज सामने आए। इनमें लक्षण वाले मरीजों को राजकीय मेडिकल कालेज में शिफ्ट किया है, जहां उनका उपचार शुरू हो गया है। साथ ही भर्ती 46 मरीज स्वस्थ हो गए। उन सभी को फूल देकर छुट्टी दे दी गई है। साथ ही सभी को हिदायत दी गई है कि वह अगले 10-12 दिन भी घर पर ही होम आइसोलेट रहें, ताकि पुन: संक्रमण की चपेट में न आ सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 7577 हो चुकी है जबकि 6370 स्वस्थ होकर अपनों के बीच पहुंच गए हैं।