सहारनपुर के चिकित्सा जगत में मील का पत्थर होगा मेडिग्राम : डा. हर्षवर्धन
सहारनपुर : सहारनपुर के चिकित्सा जगत में शुक्रवार को नया अध्याय जुड़ गया। अब सहारनपुर की जनता को अत्या
सहारनपुर : सहारनपुर के चिकित्सा जगत में शुक्रवार को नया अध्याय जुड़ गया। अब सहारनपुर की जनता को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जनपद में ही हायर सेंटर जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। सहारनपुर के पहले सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल का केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन ने विधिवत् शुभारंभ किया। हास्पिटल का लोकार्पण करते हुए डा. हर्षवर्धन ने कहा कि डा. एके ¨सह व डा. शरद अग्रवाल ने वो कर दिखाया जिसका सपना प्रत्येक चिकित्सक देखता है। सहारनपुर में मेडिग्राम द सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल जैसे अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना कर सहारनपुर की जनता को एक नई सौगात दी है। मेडिग्राम की स्थापना सहारनपुर के चिकित्सा जगत में मील का पत्थर साबित होगी।
केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी एवं भू-विज्ञान मंत्री डा. हर्षवर्धन दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम द सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल का लोकार्पण करने शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधरोपण करने के बाद शिलापट् का अनावरण कर हास्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हास्पिटल का भ्रमण कर यहां पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। हास्पिटल के भ्रमण के बाद डा. हर्षवर्धन ने वहां पर मौजूद अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि सहारनपुर जैसे क्षेत्र में एक सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल की स्थापना के बारे में सोचना भी एक बड़ा काम होता है, लेकिन डा. एके ¨सह, डा. शरद अग्रवाल व डा. रवि जैन ने यहां पर इसकी स्थापना कर एक अद्भुत कार्य किया है। कोई भी अस्पताल अच्छा या बुरा नहीं होता अस्पताल के स्टाफ के व्यवहार से उसकी अच्छाई या बुराई का अंदाजा लगाया जाता है। मरीज के उपचार में जितना महत्व चिकित्सा सुविधाओं का होता है उतना ही महत्व चिकित्सक के व्यवहार का होता है। उन्होंने अस्पताल के सभी चिकित्सकों व स्टाफ को बधाई दी। डा. एके ¨सह ने केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन का धन्यवाद दिया। इस मौके पर सांसद राघव लखन पाल शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, किरणजीत ¨सह, डा. जेडएस महरवाल, डा. विजेंद्र चौहान, एयरफोर्स के चीफ कमांडर रोहित महाजन, रिमाउंट डीपो के कमांडेट कर्नल दीप अहलावत, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, शशि वालिया, पूर्व विधायक सुखबीर ¨सह पुंडीर, त्रिलोकचंद गुप्ता व डा. प्रवीन शर्मा सहित सहारनपुर की कई हस्ती मौजूद रहीं।
- यें मिलेंगी सुविधाएं
उद्घाटन समारोह में डा. शरद अग्रवाल ने हास्पिटल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हास्पिटल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, कलर डाप्लर के साथ सड़क दुर्घटना के रोगियों, दिमाग व रीढ़ की हड्डी की सभी सर्जरी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यूरोलॉजी, एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी सर्जरी, कैथ लैब, प्राइमरी एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी, हाई रिस्क प्रैग्नेंसी, स्त्री एवं प्रसूति रोग संबंधित सभी सर्जरी, चेहरे की चोट की सर्जरी, डायलिसिस एवं एंडोस्कोपी जैसी समस्त सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 24 घंटे पैथोलॉजी, फार्मेसी एवं एडवांस्ड वेंटीलेटर एंबुलेंस की सुविधा भी मरीजों को दी जाएंगी। इसके साथ ही जल्द ही हास्पिटल में एमआरआइ, ब्लड बैंक, हृदय रोग सर्जरी, गुर्दा प्रत्यारोपण जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं, जल्द ही ये सुविधाएं भी मरीजों को दी जाने लगेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।