Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योग से दूर भागे रोग : भारत भूषण

    सहारनपुर : मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योगाश्रम के परमाध्यक्ष पद्मश्री योगी भारत भूषण ने कहा कि योग ऐसी

    By Edited By: Updated: Fri, 05 Jun 2015 10:32 PM (IST)

    सहारनपुर : मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योगाश्रम के परमाध्यक्ष पद्मश्री योगी भारत भूषण ने कहा कि योग ऐसी दवा है जो रोग नहीं होने देती। इससे शारीरिक रोग के साथ सोच के रोग भी नष्ट हो जाते हैं।

    हिम्मतनगर स्थित आरसी पब्लिक इंटर कालेज में शुक्रवार को योग कार्यशाला के उद्घाटन के बाद पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि डाइबिटीज, थायराइड, दमा व हृदय रोग से बचाव के लिए योग की हिदायत का पालन करें। इससे पूर्व नन्हीं बालिका चिंकी ने साधना दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। आश्रम के वरिष्ठ योगाचार्य डीके बंसल व अनीता शर्मा ने यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। गौरी, श्वेता अरोड़ा, विक्रम चौहान, वरूण शेखर, हेमलता, विजेन्द्र, भारती, मधु व रवीन्द्र थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुन्नालाल कालेज में शिविर

    मुन्नालाल एवं जयनारायण खेमका ग‌र्ल्स कालेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का शुभारंभ किया गया। 26यूपी ग‌र्ल्स बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल जेएस सिद्धू ने कहा कि योग से मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। मेजर पंकज छाबड़ा ने पॉलिथिन के स्थान पर कपड़े के कैरी बैग का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। सूबेदार मेजर जीतेन्द्र, माया सिंह, सीएस सिंह, विश्वास, हरविंदर, योगा ट्रेनर प्रीति, नीरा व वंदना पांडेय मौजूद रही। उधर, शारदा नगर स्थित सेंट मैरी ग‌र्ल्स स्कूल में भारतीय योग संस्थान योगाश्रम एवं अनुसंधान केन्द्र के पांच दिवसीय हृदय रोग निवारण शिविर के तीसरे दिन साधक-साधिकाओं को योग निद्रा का अभ्यास कराया गया। प्रधानाचार्या सुषमा बजाज, योगेश त्यागी, सुरेश फुटेला, मेघा ग्रोवर, मोनिका सैनी, शैलजा, रेणू व शिवा सैनी थे।