Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विराट हिन्दू सम्मेलन में दिलाया एकजुटता का संकल्प

    By Edited By:
    Updated: Tue, 27 Jan 2015 10:38 PM (IST)

    सहारनपुर : विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में डा.प्रवीण भाई तोगड़िया की सिंह

    सहारनपुर : विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में डा.प्रवीण भाई तोगड़िया की सिंह गर्जना ने यहां उमड़े जनसैलाब में जोश भर दिया। सुरक्षा, समृद्धि व सम्मान की सीख देते हुए उन्होंने दो रास्ते बताते हुए कहा कि हिन्दू को घटने नही देंगे, हिन्दू का बढ़ाकर रहेंगे। देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प भी हिन्दुओं को दिलाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली रोड स्थित मैदान में विहिप की स्वर्ण जयंती पर आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब में महिलाओं व युवतियों की संख्या ने हिन्दू समाज में नई चेतना का संचार कर दिया। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा.प्रवीण भाई तोगड़िया ने 100 करोड़ हिन्दुओं को वैभव व स्वाभिमान दिलाने को जैसे ही हुंकार भरी, जोशीले नारों के साथ जनसैलाब ने दोनों हाथ उठाकर संकल्प लिया। दो हजार वर्ष की यात्रा को डा.तोगड़िया ने 10 मिनट पूरा किया। बोले मक्का, मदीना व वेटीकन हमारा था। पूरी दुनिया में केवल हिन्दू था। दुनिया को भारत ने शून्य का अंक दिया। आज देश व दुनिया में हिन्दू सुरक्षित नही है। पाक व बंग्लादेश में हिन्दुओं की जनसंख्या तेजी से घटी है। सम्मेलन में उन्होंने हिन्दुओं को अपने साथ जोड़ते हुए मंच से कई संकल्प दिलाए। देश में पांच करोड़ हिन्दू युवा बेरोजगार है। 100 करोड़ हिन्दू जब 200 करोड़ हाथ उठाएंगे तो उनकी ताकत को कोई भी नकार नही सकेगा। सम्मेलन के दौरान बड़ शांत भाव से हिन्दुओं ने डा.तोगड़िया की सिंह गर्जना को सुना। महिलाओं के साथ आए बच्चों ने भी डा.तोगड़िया के जोशीले नारों के साथ सुर में सुर मिलाया। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से उमड़े जनसैलाब ने जिले में विहिप को नई ताकत देने का काम किया। सम्मेलन को महामंडलेश्वर बाबा रिजक दास महाराज, बहन सुदीक्षा, आचार्य अरविंद, कमल किशोर, व आयोजन समिति के अध्यक्ष स्वामी स्वामी कौशलेन्द्र ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व मंच पर पहुंचने पर डा.तोगड़िया का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। जयपाल सिंह, परमेन्द्र बंसल, सुरेन्द्र अग्रवाल, पवन गोलय, रमेश चंद शर्मा, डा.शीशपाल, बृजेश राणा, विकास त्यागी, दिव्यांश पंडित, रणदीप पुंडीर एडवोकेट, मनीष साहनी, केएल अरोड़ा , हेमंत अरोड़ा, स.मुख्तयार सिंह, विश्वम्भर नाथ बजाज, सरोज शर्मा, वेदपाल, अवनीत कौर,महेन्द्र सचदेवा, रामेश्वर दत्त शर्मा, अशोक पंवार, राजीव कालिया, दिनेश सेठी, मौसम चौहान, राजेन्द्र अटल, सत्यवान सत्यम, बालेश्वर शास्त्री, रविन्द्र सेठी, कुलदीप सैनी व अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।