Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए किया यज्ञ

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 17 Jul 2022 11:38 PM (IST)

    जन समर्थन दल की ओर से रविवार को साईं विहार कालोनी स्थित साईं

    Hero Image
    इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए किया यज्ञ

    इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए किया यज्ञ

    जेएनएन, रामपुर। जन समर्थन दल की ओर से रविवार को साईं विहार कालोनी स्थित साईं मंदिर में लोक कल्याण के लिए यज्ञ किया। इस दौरान सभी ने भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ में आहुतियां दीं। इसके बाद सभी ने बारिश के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। किसान की फसलें सूख रही हैं। किसान फसलों को पालने के लिए महंगे डीजल से सिंचाई करते-करते परेशान हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए रविवार को कालोनी में दल के पदाधिकारियों ने यज्ञ किया। इसमें इंद्र देव को प्रसन्न करने की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं। इस मौके पर शलभ सक्सेना, शिवालय सक्सेना, राकेश शर्मा, सुधीर शर्मा, विष्णु सक्सेना, बाबूराम, विकास कुमार, विख्यात सक्सेना, अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें