Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Rampur News: तारीख बदलने के विवाद में दुल्हन ने तोड़ी शादी! धरी रह गईं दूल्हे की तैयारियां

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 03:26 PM (IST)

    टांडा में शादी की तारीख बदलने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। तय तारीख 23 अगस्त थी पर दूल्हा पक्ष तारीख आगे बढ़ाना चाहता था। मध्यस्थ के साथ मारपीट के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें भविष्य में अपनी बेटी के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर आशंका थी। इस घटना से गांव में चर्चा हो रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संवाद सहयोगी,जागरण. टांडा/रामपुर। शादी की तारीख बदलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दुल्हन पक्ष ने शादी से ही इनकार कर दिया। जबकि, शनिवार को बारात आना थी।

    क्षेत्र के गांव रैका नंगला निवासी इस्लाम की पुत्री का रिश्ता मुरादाबाद, थाना भगतपुर के गांव गंजो वाली मिलक में आठ माह पहले तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद दोनों तरफ से आने−जाने व लेन−देन की रस्मों के बीच शादी की तारीख भी तय हो गई। 23 अगस्त को बारात गंजो वाली मिलक से रेंका नगला में इस्लाम के घर आना थी। दोनों पक्षों की तरफ से बारात की तैयारियां चल रही थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी की तारीख बदलने को लेकर हुआ था दोनों पक्षों में विवाद

    शादी व दहेज का सामान, कपड़े आदि खरीदने के साथा ही कार्ड भी बंट गए थे। इसी बीच 21 अगस्त को विवाह कराने में मध्यस्थता कराने वाले को दूल्हा के बड़े भाई ने अपने घर बुलवाया। उसने किसी वजह से शादी की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर बातचीत की। जबकि, मध्यस्थ का कहना था कि वह दुल्हन पक्ष को तारीख आगे बढ़ने को नहीं कह सकता।

    दुल्हन पक्ष ने शादी की कर ली सभी तैयारियां पूरी

    दुल्हन पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जबकि दूल्हा पक्ष तारीख आगे बढ़ने की जिद पर अड़ा था। इसी दौरान दोनों पक्षों मे कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मध्यस्थ के साथ मारपीट की जानकारी पर दुल्हन पक्ष भी गुस्सा गया।

    लड़की का पिता आदि भी मामले की जानकारी के लिए गांव गंजोवाली पहुंच गए। फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। मध्यस्थ के साथ मारपीट की घटना तथा शादी की तारीख बदलने की बात से नाराज होकर लड़की पक्ष ने शादी से साफ इंकार कर दिया।

    दुल्हन पक्ष ने कही ये बात

    दुल्हन पक्ष का कहना है कि इस प्रकार का व्यवहार शादी के रिश्ते में स्वीकार नहीं किया जा सकता। जब अभी उनकी यह स्थिति है, तो आगे कुछ भी हो सकता है। उनकी लड़की के साथ व्यवहारा कैसा होगा, यह भी कुछ नहीं कहा जा सकता। इसलिए यह रिश्ता नहीं हो सकता है। गांव में घटना को लेकर चर्चा हो रही हैं।