विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब आजम खान ने कहा था यह डीएम तनखईया है इससे डरियो मत, इनसे जूते साफ कराऊंगा

By Mohammed AmmarEdited By:
Published: Fri, 09 Dec 2022 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2022 07:11 PM (IST)

बरसों बाद रामपुर में भाजपा का विधायक जीत हासिल कर सका है। इस सीट पर लगभग 45 साल से आजम खान का वर्चस्व था। वह लगातार इस सीट पर चुनाव जीतते हुए आ रहे थे।सपा के गढ़ में भाजपा ने सेंध लगाकर आजम के विजयरथ को रोक दिया है।

आज़म खान अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहे।
आज़म खान अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहे।

नोएडा, मोहम्मद अम्मार खान। रामपुर उपचुनाव में सपा पूरी तरह से धाराशायी हो गई। इस तरह आज़म खान का 45 साल पुराना किला भाजपा ने जीत लिया। नतीजों के बाद सपा प्रत्याशी आसिम रजा ने कहा कि पुलिस ने जहां मुस्लिम वोट था वहां मुस्लिम को वोट नहीं करने दिया। वोटों पर डाका डाला गया।

आजम खान की हार के बाद उनके कई बयान आज भी लोगों के सामने से गुजरते हैं। भले ही आजम एक तरह से सियासत की लड़ाई अपने गढ़ में हार गए हों, लेकिन जब भी रामपुर की राजनीति की बात होगी तो आजम का एक बयान का जिक्र हमेशा जरुर होगा कि डीएम से डरियो मत, यह सब तनखईये हैं। इनसे जूते साफ करवाऊंगा, उनके इस बयान के बाद लखनऊ तक पूरी अफसरशाही हैरान हो गई थी। 

आजम खान जिनकी कभी भैंस चोरी हो जाने पर फूल जाते थे पुलिस के हाथ-पांव, अब क्‍या होगा सियासी सफर!

कभी रामपुर से लखनऊ तक थे जलवे

आज़म खान सपा सरकार में विधायक, राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद, कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तक रहे। आजम के जलवे रामपुर से लखनऊ और लखनऊ से लेकर दिल्ली के सियासी दरबार तक देखने और सुनने मिल जाना अनोखी बात नहीं थी।

रामपुर चुनाव भाजपा ने जीता और इस तरह आज़म खान उस क्षेत्र की सियासत से भी दूर हो गए जहां एक वक्त उन्होंने नवाबों की राजनीति को उन्होंने अपने दम पर चुनौती दी थी। सियासी गलियारों में आज भी कहा जाता है कि एक समय था कि रामपुर में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आजम खान के सामने लड़ने से डरते थे। वक्त ऐसे बदला कि अब आज़म खान उसी रामपुर में चुनाव नहीं लड़ सके बल्कि उनकी विधायकी तक चली गई। 

हार के बाद बोले आसिम राजा, वोटों पर डाका डाला गया, उस दिन क्या हुआ था सबने देखा

आजम ने रामपुर वालों से कहा था कि इन तनखईयो से मत डरियो ... 

बात साल 2017 विधानसभा चुनाव की है आजम तब रामपुर से चुनाव लड़ रहे थे। तब उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह एक गाड़ी में खड़े होकर प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वो कहते हैं कि '' यह कलेक्टर पलेक्टर से मत डरियो, यह तनखईया है। हैं, तनखईयों से नहीं डरते हैं। और देखें हैं मायावती जी के फोटो, कैसे बड़े-बड़े अफसर रुमाल निकालकर जूते साफ कर रहे हैं। हां, उन्हीं से है गठबंधन। उन्हीं के जूते साफ कराऊंगा इनसे अल्लाह ने चाहा ''। इसके बाद लोग झूमकर तालियां बजाते हैं। आजम खान अच्छा भाई शुक्रिया कहकर वहां से लोगों से विदा लेते हैं। आजम के इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने 72 घंटों के लिए उनपर प्रचार करने के लिए रोक लगा दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।