विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हार के बाद बोले आसिम राजा, वोटों पर डाका डाला गया, उस दिन क्या हुआ था सबने देखा

By Mohammed AmmarEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2022 05:38 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना को 81432 को कुल वोट मिले। तो वहीं सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 47296 ...और पढ़ें

हार के बाद बोले आसिम राजा, वोटों पर डाका डाला गया, उस दिन क्या हुआ सबने देखा
हार के बाद बोले आसिम राजा, वोटों पर डाका डाला गया, उस दिन क्या हुआ सबने देखा

नोएडा, जागरण ऑनलाइन टीम। रामपुर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। रामपुर में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अकाश सक्सेना ने बढ़ी जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना को 81432 को कुल वोट मिले। तो वहीं सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 47296 वोट मिले। आकाश सक्सेना ने रामपुर उपचुनाव 34, 136 वोटों से जीत लिया। अब हार के बाद सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Bypoll Election Result 2022 Live Updates: आजम खान के गढ़ में भाजपा की सेंध, मैनपुरी में डिंपल ने लहराया परचम

आसिम राजा बोले- वोटों पर डाका डाला गया

हार के बाद मीडिया से बात करते हुए आसिम राजा ने कहा कि चुनाव वाले दिन क्या हुआ यह सबने देखा। उन्होंने कहा कि या तो लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया और जिन लोगों ने वोट डाला उनका वोट गिना नहीं गया। आसिम राजा ने कहा कि मतदान वाले दिन क्या हुआ इसकी वीडियो सब ने देखीं। उन्होंने कहा कि चुनाव में पारदशिर्ता नहीं थी।