Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics : कुंवर बासित अली ने बताया भाजपा में क्यों शामिल हो रहे मुसलमान, इससे बाहुबली घबरा रहे

    UP Politics भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के विकास करा रही है। मुसलमानों का भी विकास चाहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुसलमान भाजपा के साथ आ रहे हैं। इससे बाहुबली घबरा रहे हैं।

    By Sanjeev SharmaEdited By: Samanvay PandeyUpdated: Sun, 27 Nov 2022 03:52 PM (IST)
    Hero Image
    UP Politics : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का फाइल फोटो। जागरण अर्काइव

    जागरण संवाददाता, रामपुर। UP Politics : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के विकास करा रही है। मुसलमानों का भी विकास चाहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुसलमान भाजपा के साथ आ रहे हैं। इससे बाहुबली घबरा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना भेदभाव के मुसलमानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया

    भाजपा नेता बासित अली ने यह बात रामपुर के बाजोड़ी टोला मुहल्ले में हुई मीटिंग के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के साथ सभी लोग जुड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने मुस्लिम समुदाय को बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सेदार बनाया है।

    प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगाें को स्कालरशिप, 1.25 लाख आयुष्पमान कार्ड, 20 लाख आवास, 34 हजार गरीब मुस्लिम बहनों की शादी, एक करोड़ 15 लाख गैस सिलेंडर, 57 लाख शौचालय के लाभ दिए हैं। यह स्थिति तब है जबकि भाजपा को मुस्लिमों ने न के बराबर वोट दिया था।

    सपा, कांग्रेस, बसपा शासन में जो नहीं हुआ अब हो रहा

    वहीं सपा कांग्रेस और बसपा को 99 प्रतिशत मत देने के बावजूद जनयोजनाओं में हिस्सेदारी न के बराबर मिलती थी। रामपुर की जनता इस बार यहां से जो पिछले 45 सालों में नहीं हुआ है, वह करके दिखाएगी। वह अब डराने धमकाने और जमीनों पर कब्जा करने वालों के साथ नहीं रहेगी, वह अब अपना भविष्य खुद तय करेगी।

    अब अपराधी जेल में हैं और बेटियां सुरक्षित

    पहले प्रदेश में बहू बेटी सुरक्षित नहीं रहती थी, अब प्रदेश के सारे अपराधी तत्व जेल में नजर आते हैं न किसी की जमीन कब्जा होती है और न ही किसी बेगुनाह पर लाठियां बरसाई जाती हैं। योगी सरकार में बाहुबलियों में वैसे भी खलबली मची हुई है अब रामपुर की जनता भी सबक सिखाएगी।

    इस दौरान प्रदेश मंत्री तरनदीप ग्रोवर, जिलाध्यक्ष वसीम खान, टांडा के चेयरमैन मकसूद लाला, हाजी जमीर अहमद, शाहआलम, फैसल मुमताज, असरार अहमद, शानू, हाजी शमशाद, इमरान पाशा, नक्शे अली, तस्लीम बाबा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।