UP Assembly Bypoll Results: आजम खान के गढ़ में खिला कमल, स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा
UP Assembly Bypoll Election Results Live: यूपी की स्वार व छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। रामपुर की स्वार सीट से शफीक अहमद और छानबे सीट से रिंकी कौल ने जीत दर्ज की है।

जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: रामपुर की स्वार व मीरजापुर की छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजों की घोषणा हो चुकी है। रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से भाजपा और अपना दल (एस) गठबंधन के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज की है। वहीं छानबे विधानसभा सीट से रिंकी कौल ने सपा के प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन चौकस है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों ही सीटों के लिए वोट 10 मई को डाले गए थे।
यूपी की स्वार विधानसभा सीट पर अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज की। वहीं छानबे सीट पर रिंकी कौल ने जीत दर्ज की।
छानबे विधानसभा सीट से अपना दल(एस) की रिंकी कौल ने सपा की कीर्ती को 9589 वोटों से हराया।

स्वार विधानसभा उपचुनाव में भाजपा गठबंधन के अपना दल से प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी विजयी।
स्वार विधानसभा उपचुनाव में अपना दल एस के प्रत्याशी शफीक अंसारी 8520 वोटों से आगे।
छानबे विधानसभा में अपना दल की रिंकी कोल आगे,11वें राउंड में रिंकी कोल 67 वोट से आगे चल रहीं।
छानबे विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 10वें राउंड में सपा की कीर्ति कोल 605 मत से आगे हैं। समाजवादी पार्टी की रिंकी कोल को 23752 मत मिले, अपना दल (S) से रिंकी कोल को 23147 वोट मिले।
स्वार विधानसभा उपचुनाव में 17 वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 6002 वोटों से आगे। बता दें यह सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के कारण रिक्त हुई थी।
स्वार विधानसभा उपचुनाव में 15 में राउंड में अपना दल के शफीक अंसारी 3635 मतों से आगे।
UP Assembly Bypoll Election Results Live: छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 राउंड पूरे, सपा की कीर्ति कोल 3304 मतों से आगे चल रहीं, 6 राउंड में सपा की कीर्ति कोल को 16273 मत, अपना दल(S) रिंकी कोल को 12969 वोट मिले।
एटा: पहले चक्र में सकीट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी मानवी यादव 106 वोटों से भाजपा की शकुंतला देवी से आगे।
स्वर विधानसभा उपचुनाव में 12 वें राउंड में भी अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी आगे।
.webp)
स्वार विधानसभा उपचुनाव में 9 वें राउंड की गिनती में सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान आगे।
मैनपुरी: नगर पंचायत करहल अध्यक्ष पद पर सपा आगे। पहले राउंड में सपा प्रत्याशी अब्दुल नईम को 332 और भाजपा प्रत्याशीसचिन वर्मा छोटू को 86 वोट मिले।
स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सातवें राउंड में अपना दल के शफीक अंसारी 403 वोटों से आगे। सपा की अनुराधा चौहान को मिले 21078 और अपना दल प्रत्याशी को मिले 21481।
मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में कीर्ति कोल को बढ़त मिली है।
स्वार विधानसभा सीट उपचुनाव चौथा राउंड में अपना दल एस के शफीक अहमद 3593 वोट से आगे। सपा की अनुराध चौहान को 11040 वोट मिले।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया- "आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे।"
आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2023
छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल के निधन के कारण खाली हुई थी। दोनों ही सीटों पर अपना दल (एस) व सपा में सीधा मुकाबला है।
स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के कारण रिक्त हुई थी। जिसके बाद उपचुनाव कराना पड़ा।
