UP: दिल्ली से बिहार जा रही ट्रेन में युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत; रामपुर स्टेशन पर मचा हड़कंप
UP News | दिल्ली से बिहार जा रहे एक यात्री की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मधुबनी निवासी 36 वर्षीय संजय राम दिल्ली में मजदूरी करते थे। मुरादा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामपुर। दिल्ली से बिहार जा रहे यात्री की ट्रेन में तबीयत खराब हो गई। ट्रेन को रामपुर स्टेशन पर रुकवाया गया। जीआरपी ने यात्री को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बिहार के कुछ युवक आनंद विहार दिल्ली स्टेशन से ट्रेन में बिहार जाने के लिए सवार हुए थे।
इनमें मधुबनी के लखनौर का 36 वर्षीय संजय राम भी था। वे सभी दिल्ली में मजदूरी करते थे। रास्ते में मुरादाबाद के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथियों ने टीटीई को सूचना दी। जानकारी कंट्रोल रूम मुरादाबाद को दी गई। वहां से मैसेज रामपुर स्टेशन पहुंचा। स्टापेज न होने के बावजूद ट्रेन को रामपुर में रोका गया।
जीआरपी ने युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के साथ सफर कर रहे दरभंगा निवासी मौसेरा भाई संजय कुमार ने बताया कि हम सभी ने साथ में खाना खाया था।
उसके बाद भाई ऊपर बर्थ पर सोने चला गया। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी में शव रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।