Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rampur News: मामा के घर आया किशोर नदी में स्नान करते समय डूबा, मौत

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 01:56 PM (IST)

    रामपुर में दोस्तों के साथ पिलाखार नदी में नहाने गए 14 वर्षीय विक्की की डूबने से मौत हो गई। वह अपने मामा के गांव आया था और अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर के शव को निकाला गया। विक्की कक्षा सात का छात्र था।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संंवाददाता, रामपुर। दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने उसके शव को मशक्कत के बाद निकाला।

    तहसील मिलक के गांव जधोपुर निवासी कुलदीप सिंह का 14 वर्षीय बेटा विक्की अपने मामा के गांव मुस्तफ़ाबाद खुर्द आया था। वह कक्षा सात का छात्र था। शुक्रवार की शाम हिमांशु, विक्की, अरुण कुमार व राम किशोर के साथ गांव के ही पास बह रही पिलाखार नदी में नहाने के लिए गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण विक्की डूब गया। साथियों ने शोर मचा दिया और आसपास के लोगों ने नदी में कूदकर उसकी तलाश की। एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    comedy show banner
    comedy show banner