Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम नवमी पर श्री राम शोभायात्रा की निभाई परंपरा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 03 Apr 2020 06:07 AM (IST)

    मानस सतसंग मंडल की ओर से रामनवमी के अवसर पर निकाली जाने वाली श्री राम शोभायात्रा की लॉकडाउन के चलते इस बार सिर्फ परंपरा निभाई गई। कोसी मार्ग स्थित रामलीला मैदान से एक कार में श्री राम-लक्ष्मण के रूप में सजे कलाकारों को बैठाकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आदर्श कालोनी तक सिर्फ परंपरा निभाई गई। इस दौरान धनंजय पाठक वीरेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते शहर के विभिन्न मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं सिर्फ मंदिरों के पुजारियों के द्वारा ही पूजा-पाठ किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को रामनवमी के अवसर पर हर साल शहर में काफी धूमधाम के साथ श्री राम शोभायात्रा निकाली जाती थी। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते थे। इसमें दर्जनों झांकियां और कई बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाती थी। मार्ग में जगह-जगह स्टॉल लगाकर विभिन्न संगठनों के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया जाता था। इस समय कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लॉकडा

    राम नवमी पर श्री राम शोभायात्रा की निभाई परंपरा

    जागरण संवाददाता, रामपुर : मानस सतसंग मंडल की ओर से रामनवमी के अवसर पर हर साल निकाली जाने वाली श्री राम शोभायात्रा की इस बार सिर्फ परंपरा निभाई गई। लॉकडाउन के चलते इस बार केवल एक कार में श्री राम-लक्ष्मण के रूप में सजे कलाकारों को बैठाकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिविल लाइंस के रामलीला मैदान तक लाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोराना वायरस के कारण देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन है। के चलते शहर के विभिन्न मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं, सिर्फ मंदिरों के पुजारियों के द्वारा ही पूजा-पाठ किया जा रहा है। रामनवमी के अवसर पर हर साल शहर में काफी धूमधाम के साथ श्री राम शोभायात्रा निकाली जाती थी, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते थे। इसमें दर्जनों झांकियां भी होतीं। मार्ग में जगह-जगह स्टॉल लगाकर विभिन्न संगठनों के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया जाता था। इस बार लॉकडाउन के चलते मानस सतसंग मंडल ने सिर्फ परंपरा निभाई।

    शोभायात्रा में न तो बैंडबाजा था और न ही लोगों की भीड़ थी। गुरुवार दोपहर बाद रामलीला मैदान कोसी मार्ग से केवल एक कार में शोभायात्रा शुरू हुई, जो कुछ देर बाद ही सिविल लाइंस के रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हो गई।

    इस दौरान कार में मंडल के संरक्षक धनंजय पाठक व वीरेंद्र गर्ग भी कार में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी ने लॉक डाउन के नियमों का पालन किया, जिसके कारण शोभायात्रा की परंपरा को ठीक से निभाया गया और भीड़ भी नहीं लगी।