Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामाजिक कार्यों से युवाओं के बीच पहचान बना रहे सुनील यादव

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 11 Jan 2022 11:06 PM (IST)

    रामपुर 25 साल के सुनील यादव युवाओं के बीच खासी पहचान बना रहे हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर दो बार कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं। वहीं पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी भाग ले चुके हैं।

    Hero Image
    सामाजिक कार्यों से युवाओं के बीच पहचान बना रहे सुनील यादव

    रामपुर : 25 साल के सुनील यादव युवाओं के बीच खासी पहचान बना रहे हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर दो बार कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं। वहीं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी भाग ले चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनील यादव जनपद की शाहबाद तहसील के ग्राम भवरका के रहने वाले वीर सिंह यादव के पुत्र हैं। छोटे पुत्र सुनील यादव कबड्डी खेलना पसंद करते हैं। वह वर्ष 2018 में यूपी टीम की ओर से हरियाणा के रोहतक में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। वर्ष 2019 में अलीगढ़ में बिहार टीम से मुकाबला कर उन्होंने जनपद का नाम रोशन किया था। कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। युवाओं के लिए प्रेणा बन रहे सुनील पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड साइकिल यात्रा निकालकर संदेश दे चुके हैं। जल संरक्षण को गंगा नदी और गोमती नदी से जल लाकर भी 20 जिलों में जागरूकता का संदेश दे चुके हैं। युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने के लिए सुनील 21 साल की उम्र से सात बार रक्तदान भी कर चुके हैं। खेल से खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए सुनील यादव गांव-गांव खेल प्रतियोगिताएं भी कराते हैं। सुनील यादव ने बताया कि उनके प्रयासों के बाद दस प्राइमरी विद्यालय और कान्वेंट स्कूल के द्वारा पौधरोपण कराया गया। वहीं 10 खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी प्रतिभाग कर चुके हैं। सुनील अपने इन कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों सम्मानित भी हो चुके हैं।