Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Religious Conversion: हिंदू युवक-युवतियों से धर्म बदलने के लिए कह रही थी ये महिला, सभी को घर में कर लिया था इकट्ठा 

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Wed, 25 Jun 2025 08:29 PM (IST)

    रामपुर में हिंदुओं को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास सामने आया है। धर्मवती नामक एक ईसाई महिला अपने घर में हिंदुओं को इकट्ठा कर रही थी, जहाँ दिल्ली के एक पादरी सहित तीन अन्य लोग उन्हें मुफ्त शिक्षा और रोजगार का लालच देकर मतांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने धर्मवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से धार्मिक पुस्तकें भी मिली हैं।  

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, रामपुर। हिंदुओं के मतांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। एक ईसाई महिला ने हिंदुओं को अपने घर में एकत्र किया। दिल्ली की एक महिला सहित तीन लोग उन्हें मतांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर विरोध किया,तो उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बजरंग दल के जिला सह संयोजक अविनाश पटेल की प्राथमिकी पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को वहां से धार्मिक पुस्तक भी मिली है। धर्मवती गांव में कई दिनों से हिंदू युवक-युवतियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थी।

    मंगलवार शाम उसके घर में बड़ी संख्या में हिंदू एकत्र थे। दिल्ली के पादरी ईसाई धर्म के बारे में बता रहे थे। हिंदुओं को निश्शुल्क शिक्षा और रोजगार दिलाने का लालच दिया जा रहा था। बजरंग दल नेता अविनाश पटेल कार्यकर्ताओं संग वहां पहुंच गए। देर रात तक कार्यक्रम होना था।

    रोशनी के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई थी। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो वे लोग भड़क गए। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दिल्ली निवासी विवेक, पवन कुमार, ममता और धर्मवती को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया है। अन्य लोगों के बारे में जांच की जा रही है।