Rampur News: दोस्त को घर लाया पति देह व्यापार का बनाने लगा दबाव, सीओ करेंगे महिला के आरोपों की जांच
रामपुर के मिलक क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति समेत 13 लोगों के खिलाफ देह व्यापार का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रहा था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, रामपुर। मिलक क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर देह व्यापार का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें महिला समेत 13 लोगों को नामजद किया था। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। प्राथमिकी भी न्यायालय के आदेश पर दर्ज की है। इस मामले की जांच सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उसने कहा था कि 23 अगस्त 2024 को उसका विवाह बरेली के रेलवे कालोनी सुभाष नगर निवासी ओमकार के साथ हुआ था।
मिलक क्षेत्र की महिला ने पति समेत 13 के खिलाफ दर्ज कराई थी प्राथमिकी
आरोप है कि पति अपने दोस्तों को घर लाता था और महिला से दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता था। कई बार नशे की गोली खिलाकर अपने दोस्तों से संबंध स्थापित करा चुका था। महिला ने उसका विरोध किया और कार्रवाई की धमकी दी, जिसके बाद वह महिला को लेकर रामपुर आ गया। यहां ज्वालानगर श्याम कालोनी में किराये के मकान में रहने लगा। यहां भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
पति ने अवैध संबंध बनाने के लिए कहा
पहली अगस्त 2025 को पति कुछ लोगों को लेकर घर आया। उनके साथ एक महिला भी थी। पति ने साथ आई महिला और पत्नी से सभी के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए कहा। पति उसे देह व्यापार कर पैसा कमाना चाहता था। मना करने पर साथ आए लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर वे सभी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया
इस पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति ओमकार समेत रेलवे कालोनी जीआरपी सुभाषनगर बरेली निवासी सरनाम, प्रेम सक्सेना, अभय, राज, नन्नू, भूरी, अभय, आकाश, चुचरू, रेलवे कालोनी जीआरपी सिविल लाइंस रामपुर निवासी मधु, अभय श्रीवास्तव और ज्वालानगर निवासी रवि सक्सेना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध है। महिला की आयु 41 वर्ष है। उसका पति रेलवे कर्मचारी है। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी नगर स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।