Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Rain Update: रामपुर में बारिश से सुहावना मौसम, कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 04:01 PM (IST)

    रामपुर में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। कोसी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। दढियाल बांध की गेज 208.90 रिकार्ड की गई जो सोमवार शाम तक 207.40 मीटर थी। रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव तेज हो गया है।

    Hero Image
    रामपुर में बारिश के बाद सड़कों पर आया पानी। जागरण

    जागरण संवाददाता, रामपुर। दूसरे दिन मंगलवार को भी बूंदाबांदी हुई। सुबह दस बजे से दोपहर तक कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया।

    उधर कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा गया है।

    मंगलवार को दढियाल बांध की गेज 208.90 रिकॉर्ड की गई। जबकि सोमवार की शाम छह बजे तक 207.40 मीटर पर थी। रामपुर में बुधवार को बादलों के छाए रहने के साथ धूप चमकने की संभावना है।

    कोसी नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया

    काेसी नदी में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को रामनगर बैराज से छोडे जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाकर छोड़ा जाता रहा। शाम को छह बजे सबसे ज्यादा 41602 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर सुबह तक कोसी नदी के बहाव पर पड़ने के आसार हैं। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। कोसी नदी के किनारे वा ले गांवों को सचेत किया जा रहा है। सोमवार को सुबह छह बजे सबसे पहले रामनगर बैराज से 5958 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खतरे का ये है निशान

    उस समय दढियाल बांध का गेज 207.30 मीटर पर था जबकि यहां खतरे का निशान 209.69 मीटर पर है। इसके पांच घंटे बाद यानी दोपहर एक बजे रामनगर बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाकर 13740 क्यूसेक कर दी गई थी। इस बीच दढियाल बांध को गेज भी 207.30 से बढ़कर 205.40 पर पहुंच गया था। इसके एक घंटे बाद दोपहर दो बजे 18594 क्यूसेक छोड़ा जाने लगा।

    शाम चार बजे फिर रामनगर बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाकर 28997 क्यूसेक और शाम छह बजे एक बार फिर छोडे जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाकर 41602 क्यूसेक पानी कर दी गई थी। हालांकि इससे दढियाल बांध की गेज पर कोई असर नहीं पड़ा था। गेज 207.40 पर ही टिकी थी। सुबह तक इसका असर पड़ने पर कोसी के बहाव में तेजी आ सकती है।

    एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि कोसी में पानी बढ़ने की आशंका को लेकर स्टाफ को सतर्क कर दिया गया। संभावित बाढ़ वाले क्षेत्रों पर भी सतर्कता बरती जा रही है।