विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहम्मद शरीफ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गोलियों से ब्रेन हेमरेज के कारण हुई मौत, शूटरों ने मारी थी छह गोलियां

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:17 PM (IST)

रामपुर में मारे गए मोहम्मद शरीफ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शूटरों ने उसे छह गोलियां मारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रामपुर। सीआरपीएफ आतंकी हमले के आरोपित मोहम्मद शरीफ को बाइक सवार शूटरों ने छह गोली मारी थी। बुधवार को हुए शव के पोस्टमार्टम में शरीर पर छह गोलियों के निशान मिले। शरीर के अंदर डॉक्टरों को चार गोलियां भी मिलीं। यानी, दो गोलियां शरीर के आर-पार हो गई थीं। उसकी मौत सिर में दो गोलियां लगने से हुई।

खजुरिया थाना क्षेत्र के बदनपुरी आकिलपुर निवासी मोहम्मद शरीफ की मंगलवार शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया। पैनल में डा. तारिक इमरान अंसारी और डाॅ. मोहम्मद अजीम को शामिल किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई।

पोस्टमार्टम के दौरान जिला अस्पताल परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रहा। मृतक के स्वजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में छह गोलियों के निशान मिले। बाइक सवार शूटरों ने उस पर पिस्टल से ताबड़ताेड़ गोलियां बरसाईं थीं। इनमें दो गोलियां उसके शरीर के पार हो गई थीं, जबकि चार शरीर के अंदर ही मिलीं।

पीठ पर चार गोलियां लगीं, जिसमें तीन पोस्टमार्टम के दौरान मिल गईं। सिर में भी एक गोली फंसी मिली, जबकि दूसरी पार हो गई। पुलिस का अनुमान है कि पीछे से आए शूटरों ने पहले पीठ पर गोली चलाई होगी। पीठ पर गोली लगने से मोहम्मद शरीफ नीचे गिर गया। इसके बाद शूटरों ने उसके सिर पर दो गोलियां मारी होंगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत का कारण भी सिर में लगी गोली है। सिर में गोली लगने से से ब्रेनहेमरेज हुआ, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस को भी घटनास्थल पर दो ही गोलियों के खोखे मिले थे।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शरीफ की हत्या मैंने की...अब दूसरों की बारी, रामपुर हत्या कांड पर एक्स पोस्ट से पुलिस महकमे में हड़कंप

यह भी पढ़ें- ATS की जांच से लेकर हाई कोर्ट के फैसले तक... 2007 में रामपुर CRPF कैंप पर आतंकी हमले की पूरी कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।