रामपुर में गो तस्करों के घर पर पुलिस का छापा, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाया तोड़फोड़ का आरोप
रामपुर में पुलिस ने गौ तस्करों के घरों पर छापा मारा जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस पर बेगुनाहों को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि वे वांछित आरोपियों को पकड़ने गए थे और तोड़फोड़ के आरोप गलत हैं। परिजनों के अनुसार एक आरोपी पहले से ही जेल में है फिर भी उनके घर में तोड़फोड़ की गई।

जागरण संवाददाता, रामपुर। नगर में कई गौ तस्करों के घरों पर पुलिस ने दबिश दी। जिससे लोगाें में हड़्कंप मच गया। वहीं, स्वजनों ने पुलिस पर बेगुनाह लोगोंं को परेशान करने का आरोप लगाया है।
सीओ अतुल कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार की रात नगर के कई गो-तस्करों के घरों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जिन लोगों पर पुलिस ने दबिश दी, उनमें कई वांछित आरोपित शामिल हैं।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। उनका कहना है कि एक आरोपित उसमान कुरैशी पहले से ही बिहार की जेल में बंद है, लेकिन पुलिस ने उसके घर पहुंचकर चारपाई, चूल्हा, दरबाजे और बर्तन तक तोड़ दिए। परिजन और ग्रामीण सवाल खड़े कर रहे हैं कि बिना बजह परेशान किया जा रहा है। जिसने अपराध किया है तो वह जेल में बंद है या जिले से बाहर रह रहे हैं।
पुलिस स्वजनों को प्रताड़ित कर रही है। वहीं, सीओ अतुल कुमार पांडे का कहना है कि गो-तस्कर वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। तोड़फोड़ के आरोप निराधार हैं। पुलिस पूरी तरह से नियमों का पालन कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।