Rampur News : वृंदावन के नंदू भैया और कोलकाता के राज के भजनों पर झूमेंगे भक्त, किया भूमि पूजन
रामपुर में 9 सितंबर को श्रीश्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन होगा जिसमें वृंदावन कोलकाता और फरीदाबाद के भजन गायक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम से पहले 8 सितंबर को निशान यात्रा निकाली जाएगी। श्री लखदातार सेवा समिति ट्रस्ट ने समारोह स्थल पर भूमि पूजन किया जिसमें खाटू श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
संकीर्तन का होगा भव्य आयोजन
श्री लखदातार सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से नौ सितंबर को सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में तृतीय श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। गुणगान महोत्सव के आयोजन के लिए बुधवार को आदर्श रामलीला मैदान स्थित महोत्सव स्थल पर भूमि पूजन किया। पंडित नवनीत शर्मा ने मंत्रोचरण के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन कराया। पूजा-अर्चना के बाद बाबा का निशान स्थापित किया। संकीर्तन को भव्य बनाने के लिए सभी सेवादारों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
ये रहे मौजूद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।