Rampur News: स्वतंत्रता दिवस पर एसपी समेत 35 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, मंत्री ने की हौसला अफजाई
रामपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा समेत 35 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। जिले के 18 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है जबकि 17 पुलिसकर्मियों को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से उत्कृष्ट सेवा चिह्न प्रदान किया गया है।

जागरण संवाददाता, रामपुर। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। तमाम स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों का सम्मान समारोह हुआ।
जिले के 18 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है, जबकि 17 पुलिसकर्मियों को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से उत्कृष्ट सेवा चिह्न प्रदान किया गया है। शहर कोतवाल रहे निरीक्षक गजेंद्र पाल त्यागी को भी सम्मानित किया गया।
प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने गांधी समाधि और शहीद स्मारक पर भी पुष्प अर्पित किए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया। जिला पंचायत में अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी और विकास भवन में सीडीओ नंद किशोर कलाल ने ध्वजारोहण किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।