Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP News: शादी से एक दिन पहले युवक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, रामपुर में पुलिस की गोली लगने से घायल

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 11:04 AM (IST)

    शादी से एक दिन पहले युवक का अपहरण कर हत्या करने के मुख्य आरोपी सद्दाम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली लगने से घायल सद्दाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गुलफशा नामक युवती से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था जबकि गुलफशा की शादी निहाल से तय हो गई थी।

    Hero Image
    UP News: शादी से एक दिन पहले युवक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, रामपुर। शादी से एक दिन पहले युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित थाना भोट के धनुपुरा गांव का सद्दाम है। वह गांव की गुलफशा से एकतरफा प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था। गुलफशा की शादी उसके स्वजन ने गंज कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला गूजर टोला घेर रहमत खां स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल से तय कर दी थी। शादी 15 जून को होनी थी। 

    सद्दाम ने युवती को धमकी दी थी कि वह निहाल की बरात नहीं आने देगा। उसने शादी से एक दिन पहले अपने दो साथियों फरमान और अनीस की मदद से निहाल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में फरमान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मुख्य आरोपित सद्दाम की तलाश में थी।

    सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रात में गंज कोतवाली पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस केसरपुर की पुलिया से मृतक निहाल का मोबाइल बरामद करने गई। 

    तब सद्दाम ने मुख्य आरक्षी गजेंद्र की पिस्टल छीन ली और भाग गया। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब में उस पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया।