Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: यूपी के इस जिले में बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश के बाद अब भीषण गर्मी से लोग बेहाल

    Updated: Sat, 31 May 2025 03:58 PM (IST)

    रामपुर में धूप की तेजी के साथ गर्मी बढ़ने से लोगों का बुरा हाल है। दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया राहगीरों को पसीना आ रहा है और गला सूख रहा है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Weather Update: गर्मी की फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। धूप की तेजी के साथ ही गर्मी भी काफी बढ़ गई। सुबह से शाम तक जैसे-जैसे धूप ने तेजी पकड़ी। उसी तरह गर्मी भी हाल खराब करती रही। दोपहर में घरों व प्रतिष्ठानों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। बाइक पर चलते समय व पैदल चलते समय पसीना छूट रहा था। बार-बार गला सूखने पर पानी की पीने की तलब भी जल्दी-जल्दी लग रही थी। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को मौसम का पारा हाई रहा। धूप चटकीली निकलने से गर्मी भी बढ़ गई। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक धूप में तेजी रहने से गर्मी भी लोगों को बेहाल किए रही। घरों व प्रतिष्ठानों से बाहर निकलने पर ही पसीने छूट रहे थे तो गला भी बार-बार सूख जा रहा था। तर करने को प्यास लग रही थी।

    राह चलते लोगों को छूटा पसीना, सूखा गला

    हालांकि शुक्रवार को सुबह में बादलों के कारण मौसम खुशनुमा बना था। हल्की ठंडी हवा राहत पहुंचा रही थी। पैदल चलने पर भी पसीना नहीं आ रहा था। लेकिन शनिवार को आसमान साफ होने के कारण गर्मी के तेवर सुबह से ही तीखे लग रहे थे। धूप चमकते ही मौसम गर्मी वाला हो गया। गर्मी का भी आभास जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे ही उमस भी बढ़ती चली। लोगों को आते-जाते पसीने ही छूट रहे थे। घरों पर भी यही हाल था। कुल मिलाकर गर्मी पसीने छुडाते रहीं।