विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलेक्ट्रेट चौराहे पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने पांच दुकानों को किया ध्वस्त

Published: Wed, 03 Sep 2025 08:24 PM (IST)

रामपुर में आवास विकास परिषद ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुलडोजर चलाकर बांस-बल्ली से बनी चाय की ...और पढ़ें

कलेक्ट्रेट चौराहे पर चला बुलडोजर, पांच दुकानें ध्वस्त। जागरण
कलेक्ट्रेट चौराहे पर चला बुलडोजर, पांच दुकानें ध्वस्त। जागरण

HighLights

  1. रामपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर अतिक्रमण हटाया गया |
  2. आवास विकास परिषद ने चलाया अभियान |
  3. दुकानदारों ने मुआवजे का आरोप लगाया |

जागरण संवाददाता, रामपुर । आवास विकास परिषद की टीम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कलक्ट्रेट चौराहे पर बुलडोजर चलाकर बांस-बल्ली से बनी चाय की पांच दुकानों को हटा दिया।  बुधवार को आवास विकास परिषद की टीम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट चौराहे पर बुलडोजर लेकर पहुंची। यहां चौराहे पर गंगापुर वाले रास्ते के मोड़ पन्नी की छत वाली दुकानों को अतिक्रमण बताते हुए हटवा दिया।

चाय की दुकान चलाने वाले विक्रेताओं के समान हटाते ही बांस-बल्ली के सहारे बनी पांच दुकानों को साफ कर दिया। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाह ने बताया कि इन दुकानों को हटवाने के लिए नोटिस चस्पा कर स्वयं कब्जे हटाने की चेतावनी दी गई थी।

निर्देशों का नहीं किया पालन

इसके बावजूद निदेर्शों का पालन नहीं करने पर बुधवार को मौके पर पहुंचकर पुलिस बल की उपस्थिति में कब्जे हटवा दिए गए। बताया कि चाय दुकान व ढाबे के नाम पर तकरीबन 800 वर्ग मीटर जगह घेर रखी थी ,जिसे कब्जा मुक्त कराया गया। वहीं दुकानदार विनोद ने आरोप लगाया कि वह यहां लंबे समय से दुकान कर रहे हैं। आवास विकास के द्वारा भूमि अधिग्रहण की गई थी।

अभी उसका मुआवजा भी लंबित है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होते हुए भी यह कार्रवाई की गई है। दुकानदार विजय ने बताया कि आवास विकास परिषद ने उनके पिता के नाम की भूमि अधिग्रहण की थी। लेकिन, उसका मुवावजा अभी तक लंबित है। उनका मामला न्यायालय में चल रहा है। इसके बावजूद अवैध कब्जेदार बताकर नोटिस जारी किया था। आज यह कार्रवाई कर दी गई।