Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bulldozer Action: सपा नेता अखिलेश कुमार के आवास की बाउंड्री ध्वस्त, रामपुर में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 11:13 AM (IST)

    रामपुर में राधा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पालिका राजस्व प्रशासन व लोक निर्माण विभाग की टीम ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के आवास की बाउंड्री समेत कई निर्माण ध्वस्त किए। यह अभियान सुबह आठ से दस बजे तक चला। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी भूमि पर बने पक्के निर्माणों को बुलडोजर से हटाया गया है।

    Hero Image
    अतिक्रमण की जद में आए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के मकान की ध्वस्त बाउंड्री। जागरण

    जागरण संवाददाता, रामपुर। नगर पालिका, राजस्व प्रशासन व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह नगर में राधा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के आवास की बाउंड्री समेत कई दुकानों व मकानों की छजली व पक्के चबतरे ध्वस्त कर दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह कब्जे हटाए गए 

    यह अभियान सुबह में आठ से 10 बजे तक चलाया गया। माल गोदाम से बिलासपुर रोड पर पूर्व में भी अभियान चलाया गया था। उस दौरान एक ही साइड के अवैध कब्जे हटाए गए थे। दूसरी साइड के लोगों को स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन किसी ने अवैध कब्जे नहीं हटाए।

    सरकारी जमीन को कराया खाली

    ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि जिन लोगों ने रोड साइड में सरकारी भूमि घेरकर पक्के निर्माण करा रखे थे। शनिवार को उन्हें अभियान चलाकर बुलडोजर से हटाया गया है। इसमें एक मकान की बाउंड्री हटाई है। बाकी के चबूतरे, जीने व छजली हटाए गए हैं। जिस मकान की बाउंड्री ध्वस्त हुई है। वह मकान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार का बताया गया है।