Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित ठेकेदार का परिवार दहेज एक्ट में फंसा, बहू ने रामपुर में दर्ज कराई शिकायत

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 01:46 PM (IST)

    रामपुर में नैनीताल के एक ठेकेदार जो पहले दुष्कर्म के आरोप में थे अब दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसे हैं। ठेकेदार की बहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अपने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। चार माह पहले नैनीताल में जिस ठेकेदार द्वारा बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर बवाल हुआ था, उसी ठेकेदार और उसके परिवार के खिलाफ स्थानीय थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह प्राथमिकी ठेकेदार की बहू की ओर से कराई गई है, जिसमें जेठ पर छेड़छाड़ का भी आरोप है। यह प्राथमिकी पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसकी शादी तीन फरवरी 2023 को उमरान खान से हुई थी, जो रूकुट कंपाउंड चीना बाबा का मंदिर निकट हाईकोर्ट नैनीताल का रहने वाला है। शादी में उसके परिवार ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। जेवर और बुलेट बाइक भी दी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

    ठेकेदार की बहू ने सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी

    महिला के अनुसार उसके ससुर उसमान खां ठेकेदार ने 12 साल की बच्ची के साथ दु्ष्कर्म किया था, जिसे लेकर नैनीताल में बहुत बवाल हुआ था। इस घटना के बाद उसके पति ने उसे हल्द्वानी में किराये के मकान में रखा। वहां सास, ननद, जेठ, पति सभी आकर उसे परेशान करते थे। मायके से 10 लाख रुपये लाकर देने का दबाव बनाते थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे।

    सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि महिला के पति उमरान खां, ससुर उसमान खां ठेकेदार, जेठ कासिम खां, सास हुस्न बेगम और हल्द्वानी के मुहल्ला गुर्जर जाली निवासी ननद तरन्नुम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner