Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 दिन पति तो इतने ही दिनों प्रेमी के साथ रहूंगी... पंचायत में रखी अनोखी शर्त, 10 बार घर से भाग चुकी महिला

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 03:47 PM (IST)

    रामपुर में एक विवाहित महिला ने पंचायत में अनोखी शर्त रखी। वह 10 बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी। महिला ने कहा कि वह महीने के 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहेगी। पति ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया और उसे प्रेमी के साथ रहने के लिए कह दिया। यह मामला अजीमनगर क्षेत्र का है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। यह वाकई में सच हुआ है। जिले के एक गांव की शादीशुदा महिला 10 बार प्रेमी के साथ भाग चुकी थी। आखिरकार इसे लेकर पंचायत हुई। महिला को सभी ने समझाया गया। महिला समझने को तैयार नहीं थी। उसने पंचायत में ऐसी अनोखी शर्त रख दी, जिससे हर कोई अचंभित रह गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने अपने को पति और प्रेमी के बीच बांट लिया। महीने में 15 दिन पति के साथ रहने और 15 दिन प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। उसकी इस अनैतिक शर्त पर पति ने भी हाथ जोड़ लिए और पत्नी की शर्त मानने से मना कर दिया। कह दिया कि अब मुझे तू नहीं चाहिए। पूरी तरह अपने प्रेमी के साथ रह ले।

    डेढ़ वर्ष पहले की थी शादी

    यह मामला जिले के थाना अजीमनगर क्षेत्र का है। यहां के एक अनुसूचित जाति की युवती की शादी डेढ़ साल पहले उसकी ही जाति के युवक से हुई थी। युवक बाहर मजदूरी करता था। इस दौरान उसकी पत्नी का टांडा थाना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक भी अनुसूचित जाति का है। शादी के छह माह बाद ही वह प्रेमी युवक के साथ भाग गई।

    पति ग्रामीणों की मदद से वापस घर लाया

    पति ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसे वापस ले आया। कुछ दिन बाद वह फिर भाग गई। पति उसे दोबारा ले आया। इसके बाद महिला का प्रेमी के साथ बार-बार भागने का सिलसिला शुरू हो गया। आठ दिन पहले वह 10वीं बार प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस पर पति ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने उसे बरामद करा दिया।

    गांव के लोगों को बुलाकर की पंचायत

    पत्नी फिर प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। इसे लेकर दोनों गांवों के संभ्रांत लाेगों के बुलाकर पंचायत कराई गई। पंचायत में महिला ने साफ कह दिया कि वह प्रेमी को नहीं छोड़ सकती है। यदि पति को एतराज हो तो वह महीने में 15 दिन प्रेमी के साथ रहेगी। उसके बाद स्वयं वापस पति के पास आ जाएगी।

    पति ने कर दिया इनकार

    उसकी इस बेतुकी शर्त पर सभी अवाक रह गए। पति का भी धैर्य जवाब दे गया। उसने हाथ जोड़कर पत्नी से कहा कि माफ कर। मुझे अब तू नहीं चाहिए। अब तू अपने प्रेमी के साथ ही रह।