Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में इस बार रामपुर क्षेत्र कम पड़े वोट, अब नतीजे जानने को बेचैन हैं मतदाता

    Updated: Fri, 31 May 2024 12:59 PM (IST)

    मतगणना मंडी समिति में चार जून को होगी। नतीजे आने से पहले तमाम लोग कयास लगाने में जुटे हैं। विधानसभा क्षेत्रवार पड़े मतों को लेकर भी गुणाभाग कर रहे हैं। कोई भाजपा तो कोई सपा को जिता रहा है। बसपा की स्थिति भी मजबूत आंकी जा रही है। तीन अन्य प्रत्याशियों के समर्थक भी उनकी स्थिति मजबूत बता रहे हैं।

    Hero Image
    मतगणना में भी अब केवल पांच दिन बचे हैं।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। लोकसभा चुनाव में इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम लोगों ने वोट डाले, लेकिन अब सभी नतीजे जानने को बेचैन हैं। मतगणना में भी अब केवल पांच दिन बचे हैं। प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी करने में लगा है तो प्रत्याशी एजेंट बनाने में जुटे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतगणना मंडी समिति में चार जून को होगी। नतीजे आने से पहले तमाम लोग कयास लगाने में जुटे हैं। विधानसभा क्षेत्रवार पड़े मतों को लेकर भी गुणाभाग कर रहे हैं। कोई भाजपा तो कोई सपा को जिता रहा है। बसपा की स्थिति भी मजबूत आंकी जा रही है। तीन अन्य प्रत्याशियों के समर्थक भी उनकी स्थिति मजबूत बता रहे हैं।

    प्रत्याशी और उनके समर्थक चार में मतदान के दौरान इस बार मिलक और बिलासपुर के मतदाताओं में उत्साह अधिक दिखाई दिया। यहां मिलक में दो लाख 10 हजार तो बिलासपुर में दो लाख नौ हजार लोगों ने वोट डाले, जबकि रामपुर शहर में सबसे ज्यादा मतदाता होने के बावजूद सबके कम वोट पड़े। यहां केवल एक लाख 77 हजार लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत भी कम रह और वोट भी 94 हजार कम पड़े। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 10 लाख 61 हजार लोगों ने वोट डाले थे, लेकिन इस बार नौ लाख 67 हजार लाेगों ने ही मतदान किया।

    विधानसभा क्षेत्र का नाम - कुल मतदाता - पड़े वोट - प्रतिशत

    स्वार - 311390 - 188431 - 60.51

    चमरौआ - 313463 - 181369 - 57.86

    बिलासपुर - 352911 - 209713 - 59.42

    रामपुर - 391993 - 177563 - 45.30

    मिलक - 362079 - 210124 - 58.03