विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी गंगा मेले और ब्रजघाट में कार्तिक पूर्णिमा स्नान लेकर डायवर्जन लागू, सिर्फ इन वाहनों को मिलेगी छूट

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:04 PM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण भारी वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

शाहबाद बाईपास पर भारी वाहनों को डायवर्जन कराती पुलिस। फोटो- जागरण

शाहबाद बाईपास पर भारी वाहनों को डायवर्जन कराती पुलिस। फोटो- जागरण

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा स्नान हेतु ब्रजघाट, तिगरी में यातायात बदलाव।

  2. भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, शाहबाद मार्ग से भेजा जा रहा।

  3. रोडवेज बसों, हल्के चार पहिया वाहनों को डायवर्जन से छूट।

जागरण संवाददाता, रामपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा मेले में गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

इसके तहत ट्रक, टैंकर और कंटेनर जैसे भारी वाहनों को सीधे दिल्ली की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इन वाहनों को रामपुर में शाहबाद मार्ग से डायवर्ट कर उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।

गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के ब्रजघाट और तिगरी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने और जाम की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इन वाहनों को मिलेगी राहत

खासतौर पर भारी वाहनों की आवाजाही से हाईवे पर यातायात प्रभावित नहीं हो और स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। हालांकि, रूट डायवर्जन से रोडवेज बसों और हल्के चार पहिया वाहनों को राहत दी गई है। इनका संचालन पहले की तरह जारी है।

बसों के रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे गंगा स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलती रहेगी। कार और अन्य हल्के चार पहिया वाहन भी निर्धारित मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

बेरियर लगाकर रोके जाएंगे वाहन

भारी वाहनों को सीधे दिल्ली की ओर जाने से रोककर वैकल्पिक मार्ग से भेजने का उद्देश्य हाईवे पर यातायात का दबाव कम करना है। इसके लिए रविवार की सुबह आठ बजे बरेली रोड पर जीरो प्वाइंट और इधर कोसी पुल के समीप दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को पुलिस बेरियर लगाकर रोक रही है।

दिल्ली जाने के लिए इन वाहनों को बाइपास मार्ग से शादी की मढैया होते हुए शाहबाद, विलारी रोड से आगे भेजा जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- 'चलो कुंती पुत्रों, तिगरी धाम चलें', महाभारत युद्ध के बाद पांडवों के साथ आए थे श्रीकृष्ण; कराया था खास अनुष्ठान

यह भी पढ़ें- तिगरी मेला में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए चलेंगी 25 रोडवेज बसें, इन रूट से होगा संचालन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।