विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजम खां को 19 साल पुराने जमीन विवाद में नोटिस, कोर्ट ने दिए दोबारा जांच के आदेश

By Anil AwasthiEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 23 Nov 2026 10:24 AM (IST)

सपा नेता आजम खां को 19 साल पुराने जमीन विवाद मामले में पुलिस ने नोटिस जारी किया है। न्यायालय के आदेश पर इस मामले की दोबारा जांच शुरू की गई है, जिसके लिए जांच अधिकारी उनके आवास पहुंचे।

आजम खां। फाइल

आजम खां। फाइल

HighLights

  1. आजम खां को 19 साल पुराने जमीन विवाद में नोटिस

  2. न्यायालय ने मामले की दोबारा जांच के दिए आदेश

  3. जांच अधिकारी ने आजम खां के अधिवक्ता को नोटिस दिया

जागरण संवाददाता, रामपुर। जमीन के विवाद के 19 साल पुराने मामले में पुलिस ने सपा नेता आजम खां को नाेटिस जारी किया है। इस मामले में न्यायालय से दोबारा जांच के आदेश हुए हैं, जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पटवाई थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा को सौंपी है।

जांच अधिकारी नोटिस लेकर रविवार को आजम खां के घर पहुंचे, लेकिन आजम खां नहीं मिल सके। इस पर जांच अधिकारी आजम खां के अधिवक्ता को नोटिस उपलब्ध कराकर वापस लौट आए।

यह मामला गंज कोतवाली क्षेत्र का है। सपा सरकार में तूती वाला मकबरा के पास जमीन से प्रशासन ने कब्जा हटवाया था। यहां दुकान बनी थी, जो मुहल्ला सराय सहादत यार खां के अफसर अली के नाम थी। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ साल 2007 में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें आरोप था कि बिना किसी नोटिस के प्रशासन ने दुकान तोड़ी थी। साथ ही इस कार्रवाई को आजम खां के इशारे पर करने का भी आरोप लगाया था।

जमीन के विवाद के 19 साल पुराने मामले में दोबारा जांच के आदेश

प्राथमिकी में आजम खां के अलावा तत्कालीन उप जिलाधिकारी नलिन कुमार अवस्थी को भी नामजद किया था। सालों तक यह मुकदमा कानूनी प्रक्रिया में उलझा रहा। मुकदमा वादी और तत्कालीन उप जिलाधिकारी का निधन हो चुका है। पुलिस इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी थी। वर्तमान में मुकदमे की पैरवी कर रहे जुल्फिकार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें जांच पर असंतोष जताते हुए दोबारा विवेचना कराए जाने का अनुरोध किया था। न्यायालय ने दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- 'रामपुर वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं...', ओवैसी पर तंज कसने वाले आजम खां कैसे बदलेंगे UP की 20 सीटों का समीकरण?

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद पहुंचे आजम खां ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 'सिर्फ ताजियत के लिए आया हूं'

जांच पटवाई थाना प्रभारी को सौंपी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच पटवाई थाना प्रभारी को सौंपी है। वह पहले गंज कोतवाली में भी प्रभारी रह चुके हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आजम खां को नोटिस तामील कराया गया। रविवार को उनके घर गए थे। वह नहीं मिले, जिस पर उनके अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा है। इसमें आजम खां के बयान दर्ज किए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।