विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद पहुंचे आजम खां ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 'सिर्फ ताजियत के लिए आया हूं'

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:57 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां मुरादाबाद पहुंचे और हरथला मस्जिद में नमाज अदा की। उन्होंने युसूफ मलिक के बेटे शाहजेब मलिक की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की, यह स्पष्ट करते हुए कि उनका दौरा सिर्फ ताजियत के लिए था, सियासत के लिए नहीं।

मुरादाबाद पहुंचे आजम खां

मुरादाबाद पहुंचे आजम खां

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां शुक्रवार शाम को मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने कांठ रोड स्थित हरथला मस्जिद में नमाज पढ़ी। फिर पार्टी के ही नेता युसूफ मलिक के घर पहुंचे। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान आजम के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी दिखे। युसूफ मलिक की गिनती आजम खां के करीबी लोगों में है।

बता दें कि 13 जनवरी को युसूफ मलिक के बेटे शाहजेब मलिक का हृदयघात से 18 वर्ष की आयु में ही निधन हो गया था। शुक्रवार को ताजियत (गमी) में शामिल होने आजम खां पहुंचे।

हरथला मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद आजम खां, युसूफ मलिक के बेटे शाहजेब मलिक की कब्र पर गए। वहां पर श्रद्धांजलि अर्पित की, फातिहा पढ़ी और दुआ मांगी।

फिर युसूफ के भाई अब्दुल्ला चौराहा स्थित आरिफ मलिक के घर पहुंचे, जहां उनके परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और हालचाल जाना। करीब आधा घंटा यहां रुकने के बाद वह निकले।

इस दौरान मीडिया ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की। तब उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यहां ताजियत में आया था, सियासत के लिए नहीं और वह निकल गए।

यह भी पढ़ें- दशकों का अनुभव भी नहीं आएगा काम? वक्फ की 2,712 संपत्तियों पर नई शर्त से मुरादाबाद के 80% मुतवल्ली फंसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।