International Yoga Day 2025: रिक्शे से योग शिविर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश बने चालक
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया के संकल्प व संदेश के साथ योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ लक्ष्य को आगे बढाती योग की आध्यात्मिक उर्जा संसार की सेहत का सरोपा साबित हो रही है।

रामपुर में योग अभ्यास के लिए रिक्शे से जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। चालक की भूमिका में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार।
जागरण संवाददाता, रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सिविल लाइन के रोशन बाग स्थित पार्क में चेतना योग संस्था के तत्वावधान में आयोजित योग शिविर में सुबह रिक्शे से पहुंचे। रिक्शा को भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार चला रहे थे। नकवी ने शिविर में भाजपाइयों व समाज के प्रमुख लोगों के साथ योग किया।
नकवी ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया के संकल्प व संदेश के साथ योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ लक्ष्य को आगे बढाती योग की आध्यात्मिक उर्जा संसार की सेहत का सरोपा साबित हो रही है। सदियों पुराना जांचा, परखा, खरा यह प्रमाणित भारतीय हेल्थ हैंम्पर दुनिया भर के संकट-कंटक के दौर में सकारात्मक सोच-समझ का सशक्त साधन है।
आज पूरा विश्व मना रहा योग उत्सव
पूर्व मंत्री ने कहा, कि हजारों साल पुरानी भारतीय धरोहर योग को महर्षि पतंजलि ने वैश्विक सेहत सलामती के साधन बनाने का जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 11 दिसंबर 2014 को सयुंक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा के साथ ताकत मिली। आज भारत ही नहीं पूरा विश्व 21 जून को योग उत्सव मनाता है। नकवी ने कहा कि आज योग समाज के सेहत ही नहीं, सद्भाव और समरसता का बेहतरीन संसाधन साबित हो रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।