Rampur News: रामपुर के टांडा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दारोगा व तीन गो तस्कर घायल
उत्तर प्रदेश के रामपुर में ईद वाली बगिया में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। एक दारोगा भी बदमाशों की गोली से जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों घायल बदमाशों को पकड़ लिया है। ये तीनों गो तस्कर है। पुलिस ने तीनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए टांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जेएनएन, रामपुर। टांडा में ईद वाली बगिया में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। एक दारोगा भी बदमाशों की गोली से जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों घायल बदमाशों को पकड़ लिया है। ये तीनों गो तस्कर है। पुलिस ने तीनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए टांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
इनमें अलीम कुरैशी, अजीम कुरैशी व फहीम शामिल हैं। तीनों बदमाश स्वार कोतवाली के ग्राम अलीनगर जागीर के रहने वाले हैं। उनसेे तमंचे, कारतूस भी बरामद किए हैं। गोली लगने से घायल उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें इन पर गांव तस्करी का आरोप है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।