Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर में पत्नी के मायके से न आने पर पति ने की आत्महत्या

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 27 May 2020 11:32 PM (IST)

    ईद के बाद भी पत्नी मायके से नहीं आई। पति बुलाने भी गया। वहां किसी बात पर विवाद हो गया। पत्नी ने आने से मना कर दिया। इस पर पति ने घर आकर आत्महत्या कर ली।

    रामपुर में पत्नी के मायके से न आने पर पति ने की आत्महत्या

    रामपुर : ईद के बाद भी पत्नी मायके से नहीं आई। पति बुलाने गया तो वहां किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर पत्नी ने आने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध पति ने घर पहुंचकर खुदकशी कर ली। घटना गंज कोतवाली क्षेत्र की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुम्मा कालोनी में रहने वाले उबैस का निकाह पहाड़ी गेट कांशीराम कालोनी निवासी बब्बू की बेटी फरहीना से करीब तीन साल पहले हुआ था। उसकी पत्नी ईद से एक दिन पहले मायके गई थी। ईद के बाद भी वह नहीं लौटी। इस पर उबैस मंगलवार को ससुराल गया और पत्नी से घर चलने को कहा। पत्नी ने कुछ दिन बाद में आने को कहा। इसी बात पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। वह नाराज होकर अकेले घर लौट आया। बुधवार को दिन भर उसके घर का दरवाजा नहीं खुला। इस पर आसपास रहने वालों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए। वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जानकारी मिलने पर मायके से पत्नी भी आ गई। शव देख चीख पुकार मच गई। उबैस के ससुरालियों ने बताया कि वह पत्नी से अक्सर मारपीट करता था। एक दिन पहले जब वह पत्नी को लेने आया था तो उसका पत्नी से विवाद हो गया था। उसने मारपीट भी की थी। गंज कोतवाल रामवीर सिंह यादव ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। पंचनामा भरकर सूचना दर्ज कर ली है। उबैस पहले ट्रक चलाता था। लॉकडाउन के चलते इन दिनों वह बेरोजगार था। पत्नी के मायके से नहीं आने के कारण उसने फंदे पर झूलकर खुदकशी कर ली।