आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
रामपुर भारतीय जनता पार्टी के पोषण आहार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नया गंज मंडल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीलम गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के पोषण आहार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नया गंज मंडल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीलम गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सभी के कल्याण के लिए अपनी सेवाएं देती हैं। उनका यह कार्य समाज में विशेष महत्व रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने आंगनबाड़ी बहनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह सम्मान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेगा कि वह अपने कार्य को और भी अधिक अच्छे ढंग से पूर्ण करें तथा सभी के हित में अपने दायित्व को पूरी सक्रियता से निर्वहन करती रहें।
इस दौरान नया गंज मंडल अध्यक्ष रागिनी शर्मा ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हौंसला बढ़ाया। इस दौरान र सीमा गुप्ता, शाइस्ता, रिकी, अनीता वर्मा, अनीता, लक्ष्मी पांडेय, राजवती आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पटका एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रागिनी शर्मा, विनीता गुप्ता, मीनू गुप्ता, नमिता, कल्पना कपूर आदि मौजूद रहीं। -------------------
गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को बांटा पोषण आहार
संस, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के पोषण आहार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को चंपा कुंवरि धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पारुल अग्रवाल व पूर्व विधायक बीना भारद्वाज ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों को पोषण आहार भी वितरित किया गया।
सीडीपीओ विजेंद्र कला ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विनीता पटेल ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रतिभा अग्रवाल, विजय लक्ष्मी शर्मा, पूनम सागर, मंजू सागर, मीना पाल, कोमल मित्तल, बीना अग्रवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुष्पा गुप्ता, मिलन गुप्ता मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।